सोमवती कुंड-रामघाट पर उमड़ा स्नान के लिए आस्था का सैलाब

जिला प्रशासन की अपील धरी रह गई, उदया तिथि में होने के कारण आज कुश ग्रहणी अमावस्या

उज्जैन, अग्निपथ। जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद रामघाट और शिप्रा के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। प्रतिबंध की सूचना देर से जारी किए जाने के चलते सुबह से ही स्नान शुरू हो गया था। हालांकि सोमकुंड पर फव्वारे लगाए जाने के बावजूद यहां पर कम संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

शिप्रा के सोमकुंड घाट पर स्नान के लिए प्रशासन की ओर से पिछले रविवार को ही व्यवस्था कर दी गई थी। वहीं सोमवार सुबह से ही शिप्रा के राम घाट पर स्नान शुरू हो गया था। सोम तीर्थ कुंड पर ग्रामीण क्षेत्र के गिनती के श्रद्धालुओं ने स्नान किया। राम घाट पर आस्था का नहान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट पहुंचे थे। यहां पर होमगार्ड के जवान मुस्तैदी से तैनात होकर बार-बार श्रद्धालुओं से डुबकी लगाने के बाद बाहर निकलने की प्रार्थना करते रहे। राणो जी की छतरी से श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने के बाद बाहर निकलने का उदघोष होता रहा। लेकिन श्रद्धालु कहां मानने वाले थे। दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं का स्नान काक्रम चलता रहा। इसके बाद जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सवारी निकलने के चलते स्नान से रोका।

शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु आए
ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं को संभवत: इस बात की जानकारी लग गई थी कि कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन शिप्रा के घाटों पर स्नान पर प्रतिबंध लगाएगा। लिहाजा कम संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु स्नान को पहुंचे। लेकिन इसकी जगह बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्नान दान किया।

आज भी कुश ग्रहणी अमावस्या
बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी के गादीपति ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार इस वर्ष यह अमवास्या 6 सितम्बर सोमवार को रहेगी पर इस दिन सोमववती अमावस्या नहीं मानी जायेगी। क्योंकि इस दिन अमवास्या प्रात: 7 बजकर 41 मिनट से प्रारम्भ होगी जो कि 7 सितंबर मंगलवार को प्रात: 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इस लिए अमावस्या का पर्व दो दिन माना जाएगा।

आगामी व्रत पर्व निर्णय

हरतालिका तीज व्रत 9 गुरुवार
श्री गणेश चतुर्थी 10 सितंबर शुक्रवार
ऋषि पंचमी 11 सितंबर शनिवार
तेजा दशमी 16 सितंबर गुरुवार
डोल ग्यारस 17 सितंबर शुकवार
प्रदोष 18 सितंबर शनि प्रदोष व्रत
अनंत चतुर्दशी 19 सितंबर रविवार पूर्णिमा 20 सितंबर सोमवार श्राद्ध प्रारम्भ पूर्णिमा का श्राद्ध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महावीर नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी

Mon Sep 6 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। सूना मकान पाकर रविवार-सोमवार रात चोरों ने लाखों के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू की है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि महावीरनगर में रहने वाला दिनेश पिता शंकरलाल फूलेरिया रविवार शाम अपने ससुराल बाढ़कुम्मेद गया […]