महावीर नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। सूना मकान पाकर रविवार-सोमवार रात चोरों ने लाखों के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू की है।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि महावीरनगर में रहने वाला दिनेश पिता शंकरलाल फूलेरिया रविवार शाम अपने ससुराल बाढ़कुम्मेद गया था। वह फल का ठेला लगाता है। सोमवार सुबह लौटकर आया तो घर में सामान बिखरा देखा। गोदरेज का ताला टूटा हुआ था। पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। जांच के लिये टीम मौके पर पहुंची। चोरों ने छत का दरवाजा तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। दिनेश के अनुसार चोरों ने सवा लाख रुपये नगद के साथ 8 से 9 लाख के आभूषण चोरी किये हैं। पुलिस ने जांच के बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हंै। संभावना जताई गई है कि चोरी को स्थानीय बदमाशों ने अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाकणकर ब्रिज से हथियारों के साथ पकड़ाये 6 बदमाश

Mon Sep 6 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। सुनसान मार्ग से लौट रहे बदमाशों के पास हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने वाकणकर ब्रिज के पास घेराबंदी कर 6 बदमाशों को पकड़ा हैं। जिनके पास से पिस्टल-कट्टे मिले हैं। नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि रविवार देर शाम कुछ बदमाशों के पास हथियार होने […]

Breaking News