उद्योगपति के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई की मांग

व्यापारियों ने आवेदन के साथ महिला का राजीनामा भी सौंपा

उज्जैन,अग्निपथ। महिला को बंधक बनाना बताकर पोहा फैक्ट्री मालिक को फंसाने की योजना शातिरों को भारी पड़ सकती है। मामले में बुधवार को व्यापारी और अग्रवाल समाज ने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई किमांग की है।

नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री संचालक दौलतगंज निवासी संदीप पिता श्याम बिंदल, दौलतगंज होलसेल किराना एसोसिएशन, अग्रवाल पंचायत न्यास व अवंतिका उद्योग कल्याण संघ के दर्जनों सदस्य बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने एसपी को आवेदन देकर अपहरण कर बंधक का केस दर्ज करवाने वाली महिला की शिकायत की।

आरोप लगाया कि महिला नौकरी से निकाले जाने के बाद भी मकान पर जबरन कब्जा जमाए हुए है। उसने योजनाबद्ध तरीके से बिंदल को अपहरण व छेड़छाड़ के केस में फंसाने का प्रयास किया है। एसपी ने जल्द जांच कर कार्रवाई का भरौसा दिलाया है। याद रहे बिंदल की फैक्ट्री की 28 वर्षीय विधवा महिला कर्मचारी को कथित रूप से 5 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति अपहरण करने के बाद बांधकर फैक्ट्री में पटक गया था। पुलिस द्वारा छुड़वाने के बाद 6 सितंबर को उसने बिंदल पर केस दर्ज की कोशिश की थी। बाद में अज्ञात पर केस दर्ज कराया था।

पत्रकारों पर भी लगाए आरोप

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिंदल को फंसाने के प्रयास में कुछ पत्रकार भी शामिल है। संभवत: उन्हीं की मदद से बंधक बनाने का नाटक रचा गया। मामले में बिंदल ने यह भी बताया कि महिला को अन्य कर्मचारियों से अभद्रता के कारण नौकरी से निकालकर कमरा खाली करने का कहा था। उसके द्वारा झूठी शिकायत करने पर 35 हजार में समझौता कर 20 हजार रुपए दे भी दिए। बाद में संभवत: पत्रकारों ने अधिक राशि वसूलने के लिए साजिश रच दी। याद रहे मामले में कथित मीडियाकर्मी रिंकू व दिनेश मालवीय के नाम सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के खाते से निकाले 1.40 लाख

Wed Sep 8 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। आनलाइन मोबाइल सीम का वैरिफिकेशन कराना सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को भारी पड़ गया। शातिर बदमाश ने खाते से 1.40 लाख रुपये निकाल लिये। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। गोवर्धनधाम कालोनी में रहने वाले अशोक कुमार पिता ब्रजमोहन गुप्ता (81) यूको बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक हैं। […]