सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के खाते से निकाले 1.40 लाख

उज्जैन, अग्निपथ। आनलाइन मोबाइल सीम का वैरिफिकेशन कराना सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को भारी पड़ गया। शातिर बदमाश ने खाते से 1.40 लाख रुपये निकाल लिये। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

गोवर्धनधाम कालोनी में रहने वाले अशोक कुमार पिता ब्रजमोहन गुप्ता (81) यूको बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक हैं। कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर सीम वैरिफिकेशन का कॉल आया। उन्होने वैरिफिकेशन के लिये कह दिया। कॉल करने वाले ने टीम विवर एप डाउनलोड कर ऑनलाइन जानकारी देने को कहा। अशोक कुमार ने एप अपलोड किया और उसमें मांगी गई जानकारी को अंकित कर दिया।

कुछ देर बाद उनके खाते से 1 लाख 40 हजार निकाले जाने का मैसेज आ गया। उन्होंने कॉल करने वाले से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया। मामले की शिकायत नीलगंगा थाने पहुंचकर दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। बैंक से जानकारी मांगी गई है। जिस खाते में पैसे पहुंचा है, उसकी डिटेल मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः लालच में लग गई 42 हजार की चपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संजना पार्क: झूठे वादे कर बेचे प्लॉट, मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से रहवासी परेशान

Wed Sep 8 , 2021
कॉलोनाइजर पर दण्डात्मक कार्यवाही की रहवासियों ने की मांग बडऩगर (अजय राठौड़), अग्निपथ। खुद का आशियाने की चाह रखने वालों को अर्धविकसित कॉलोनी में झूठे वादे कर कॉलोनाइनजर प्लॉट तो बुक करा देते हैं लेकिन लंबे समय तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलती है। शहर की संजना पार्क कॉलोनी […]