बायपास से कर रहे थे कच्ची शराब की तस्करी, गाड़ी रोकी तो दो कूदकर भागे, दो को जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। पंचक्रोशी मार्ग से पंवासा पुलिस ने कच्ची शराब ले जा रहे वाहन को रोका तो दो युवक चलती गाड़ी से कूदकर भाग गए। पुलिस ने शराब के साथ वाहन जब्त कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया।

बायपास मार्ग से शराब की तस्करी की सूचना पर पंवासा पुलिस शुक्रवार सुबह श्री सिंथेटिक्स चौराहे के पास टीम के साथ तैनात थी। इसी दौरान ताजपुर की ओर से आ रही बिना नंबर की टीयूवी कार को रोकने का प्रयास किया तो दो युवक कूदकर भाग गए। बावजूद पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोककर तलाशी ली। उसमें से भट्टी पर बनाई 65 लीटर शराब मिली। करीब छह हजार पांच रुपए की शराब मिलने पर पुलिस ने वाहन जब्त किया और उसमें सवार इरशाद व शाहिल को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने कबूला वह ताजपुर में रहते है और अमजद व ईमाम उर्फ इमरान फरार हुए हैं। पुलिस ने उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया और फरार आरोपियों को तलाश शुरू कर दी। सीएसपी पल्लवी शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीआई मुनेंद्र गौतम, एसआई लक्ष्मणसिंह उईके, एएसआई एमएस अलावा, प्रआ. लक्ष्मणसिंह, श्रवणसिंह भदौरिया, आरक्षक संजय बिजापारी आदि की मुख्य भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर फिर सुर्खियों में...!

Fri Nov 27 , 2020
महाकाल मंदिर कभी नये प्रयोगों के लिये अखबार की सुर्खियों में आता है तो कभी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यहां पर विवाद की स्थिति निर्मित होती है तो कभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के नाम पर रुपये ऐंठने को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। अभी संभागायुक्त ने महाकाल […]

Breaking News