पार्श्वनाथ के रहवासियों को निगम उपयंत्री ने दी धमकी .. आपकी दीवार अवैध, तोड़ देंगे 

उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड़ पर नागझिरी स्थित पार्श्वनाथ सिटी के रहवासियों ने नगर निगम की उपयंत्री निशा वर्मा द्वारा धमकी दिए जाने की एक शिकायत कलेक्टर कार्यालय में की है।

आरोप है कि उपयंत्री ने पार्श्वनाथ सिटी के मेन गेट पर आकर गाड्र्स को और सोसाइटी के सदस्यों को फन पर धमकियां दी। उन्हें कहा कि पार्श्वनाथ सिटी के मेनगेट पर बनी हुई बाउंड्री वॉल अतिक्रमण है इसे तोड़ दिया जाएगा। अपनी शिकायत में पार्श्वनाथ सिटी के रहवासियों ने लिखा है कि कॉलोनी की बाउंड्री वॉल इस्को पाइप फैक्ट्री द्वारा वर्ष 1960 में बनाई गई थी। यह पूरी तरह पाइप फैक्ट्री के स्वामित्व की भूमि पर बनी हुई है। कतिपय भू माफि या व ऐसे लोगों जो स्वयं को कॉलोनी के रहवासी बता रहे है उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर अतिक्रमण की झूठी शिकायत की है। ये लोग बाउंड्रीवॉल तुड़वाकर अपना हित साधना चाहते है। ऐसे लोगों के अनैतिक कार्य में नगर निगम भी सहयोगी बन रही है।

पार्श्वनाथ सिटी के रहवासियों ने कलेक्टर व निगम आयुक्त से संबंधित जोन के इंजीनियर को बाउंड्री वॉल तोडऩे से रोकने के निर्देश देने की अपील की है। पार्श्वनाथ सोसाइटी युवा टीम के सदस्य अभिलाष जैन, हेमन्त काकानी, सुधीर यादव, संजय अध्यापक, हर्ष जैन ने बताया कि यदि बाउंड्री वाल तोड़ दी जाती है तो संपूर्ण कॉलोनी की सुरक्षा प्रभावित होगी और कॉलोनी के सभी रहवासी सडक़ पर आ जाएंगे।

कॉलोनी के रहवासियों की बिजली की समस्या तो नगर निगम हल नहीं कर रहा है और भ्रष्ट लोगों के साथ मिलकर उल्टे रहवासियों को परेशान करने का कृत्य किया जा रहा है। युवा टीम ने कहा है कि सोसाइटी के रहवासी मौके पर निगम की कार्यवाही का विरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एएसपी ने दो आरक्षकों को सस्पेंड किया, ड्यूटी छोड़ घर में सो रहे थे

Sat Sep 11 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। रात्रि में तय पाईंट से नदारद रहना जीवाजीगंज थाने के दो आरक्षकों को भारी पड़ गया। शनिवार तड़के चैकिंग में ड्यूटी से गायब मिले दोनों आरक्षकों को एएसपी अमरेंद्रसिंह ने सस्पेंड कर दिया। एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया खजूरवाली मस्जिद पर जीवाजीगंज थाने से रोज रात्रि को दो आरक्षकों को […]