व्यवसायी आत्महत्या मामले में पांच पर केस, एक हिरासत में

डेढ़ लाख रुपए मांगते थे आरोपी, बैंक का कर्ज 13 लाख

उज्जैन,अग्निपथ। विवेकानंद कॉलोनी में दूध-किराना व्यापारी द्वारा आत्महत्या मामले में नीलगंगा पुलिस ने 8 दिन बाद केस दर्ज कर दिया। प्रकरण में पुलिस ने पांच को आरोपी बनाकर रविवार शाम एक को हिरासत में ले लिया। आरोपियों को मृतक से करीब डेढ़ लाख रुपए लेना थे।

विवेकानंद कॉलोनी निवासी प्रशांत तिवारी दूध व किराना व्यवसायी था। उसने 23 फरवरी को फांसी लगा ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट व जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को फ्रीगंज निवासी प्रापर्टी ब्रोकर उत्सव चिंचाणी, उसका भाई शरद, एकता नगर के दिनेश जोशी, विवेकानंद कॉलोनी के प्रतीक गौतम व अमरनाथ एवन्यू के मयूर अग्रवाल पर धारा 306 का केस दर्ज कर दिया।

मामले में अग्रवाल रविवार शाम हिरासत में आ गया, लेकिन चारों का पता नहीं चलने पर पुलिस मोबाइल लोकेशन से उन्हें तलाश रही है। पुलिस रिकार्डनुसार मृतक तिवारी ने सुसाइड नोट में का उस पर करीब 1.50 लाख रुपए का कर्जा था।

सामान उधार देकर फंसे

पुलिस के अनुसार आरोपी दूध, किराना व अन्य सामान के विक्रेता हैं। मृतक ने उनसे पांच से 30 हजार रुपए तक का सामान उधार लिया था। उस पर दो बैंकों का करीब 13 लाख रुपए का भी कर्ज था। जांच में पता चला तिवारी काफी समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी पीडि़त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिन छोड़कर जल सप्लाई का प्रस्ताव तैयार-कम बारिश से टैंकरों से जल सप्लाई की तैयारी, सवा सौ कुएं बावडिय़ों पर लगायेंगे बैरिकेड्स

Sun Sep 12 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन में इस बारिश कमजोर ही रही है। लगातार पूर्वानुमान के बावजूद शहर में बारिश अभी औसत आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। इससे जल संकट का खतरा मंडराने लगा है। निगम ने दो दिन छोड़कर जल सप्लाई का प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया था। अब शहर […]