मसाज कराने स्पा सेंटर पहुंचे युवक से लूटपाट

उज्जैन, अग्निपथ। डिवाइन वेली में स्पा सेंटर मसाज कराने पहुंचे युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

अतिरिक्त विश्व बैंक कालोनी में रहने वाला राजकुमार पिता बालचंद जादम (25) रविवार दोपहर को डिवाइन वेली स्पा सेंटर मसाज कराने पहुंचा था। जहां उसने कपड़े उतारे और वॉशरूम में गया, लौटकर आने पर उसके जेब में रखे 15 हजार गायब थे। सेंटर में मौजूद युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपशब्द कहे और 10-12 युवकों को बुला लिया। सभी ने मिलकर राजकुमार के साथ मारपीट की और चांदी की चेन छीन ली।

युवक ने डॉयल 100 पर कॉल करने के लिये मोबाइल निकाला तो उसे तोड़ दिया गया और जान से मारने की धमकी दी। जान बचाकर निकले राजकुमार ने मामले की शिकायत माधवनगर थाने पहुंचकर की। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर जांच शुरू की है। एसआई महेन्द्र मकाश्रे का कहना था कि जल्द ही मामले में प्रकरण दर्ज कर मारपीट और लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन का ध्यान हटते ही अवैध शराब का कारोबार फिर हुआ शुरू

Mon Sep 13 , 2021
जावरा, अग्निपथ। मंदसौर जहरीली शराब कांड में हुई कई लोगों कि मौत के बाद प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कुछ समय तक तो अवैध शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसकी वजह से शराब माफिया में भी खौफ बैठ गया था। लेकिन समय बीतने के साथ ही एक […]