दुष्कर्म के आरोपी के मकान को पुलिस ने किया जमींदोज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवास, अग्निपथ। पिछले दिनों शहर के बीच शीलनाथ नाथ धुनी मंदिर के पास नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रशासन ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन व पुलिस ने आरोपी के मकान को जमींदोज कर दिया है।

शहर के बीच देव स्थल शीलनाथ धुनी मंदिर परिसर के समीप एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों मुस्तफा पिता भूरू अंसारी व साहिल दोनों निवासी मल्हार को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें मुख्य आरोपी मुस्तफा को पुलिस ने गिरफ्तार धारा 376, 376 (3), 506 में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।

वहीं पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने मामले को लेकर सख्त कार्रवाई करने का मूड बनाया और आरोपी मुस्तफा के मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई की। जिसके चलते सोमवार सुबह औद्योगिक थाना, नाहर दरवाजा थाना, बीएनपी, कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से आरोपी के मकान को जमींदोज कर दिया। पुलिस के द्वारा इस प्रकार की गई कार्रवाई के बाद समाज में अच्छा संदेश जाएगा।

यह था पूरा प्रकरण

विगत दिनों मुस्तफा नाम के लडक़े ने 14 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एकांत जगह में बुलाकर अपने साथी साहिल के साथ मिलकर गलत काम किया था।

कुछ लोगों के आने पर आरोपी नाबालिग बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागा था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

इनका कहना

दुष्कर्म की घटना में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे जो भी आरोपी हो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, कल सिविल लाइन थाने पर हुई घटना में जांच की जा रही है। -किरण शर्मा, डीएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

11 साल की बच्ची को घर में बुलाकर की अश्लील हरकत, प्रकरण दर्ज

Mon Sep 13 , 2021
देवास, अग्निपथ। नाबालिग बच्चियों के साथ चाइल्ड एब्यूज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शरीफ नाम के व्यक्ति पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार रविवार शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्ची घर […]

Breaking News