11 साल की बच्ची को घर में बुलाकर की अश्लील हरकत, प्रकरण दर्ज

देवास, अग्निपथ। नाबालिग बच्चियों के साथ चाइल्ड एब्यूज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शरीफ नाम के व्यक्ति पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार रविवार शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए थे। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले शरीफ अंकल नाम के व्यक्ति ने उसे अपने घर पर बुलाया।

बच्ची जब नहीं गई तो उसे हाथ पकड़ कर ले गया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा कर हरकतें शुरू कर दी। यही नहीं बच्ची को बुलाने के लिए एक लडक़ी जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे भी पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। दोनों एक साथ चिल्लाई और मौके से भाग आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को हटाया, अंशुल गुप्ता होंगे नए आयुक्त

Mon Sep 13 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को राज्य शासन ने उज्जैन नगर निगम से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल गुप्ता को नगर निगम आयुक्त बनाया है। खास बात यह है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह ने स्थानांतरण का यह सिंगल आदेश निकाला […]

Breaking News