कोरोना वैक्सीन पर मोदी का मंथन: प्रधानमंत्री की जायडस के चेयरमैन पंकज पटेल के साथ बैठक शुरु, डॉक्टर्स और साइंटिस्ट्स भी शामिल

अहमदाबाद. कोरोना का कहर लगातार जारी है और अब वायरस की दूसरी लहर ने देश के चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बीच सबकी निगाहें कोरोना वैक्सीन पर टिकी हैं। अहमदाबाद सहित कई शहरों में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा करने के अहमदाबाद के जायडस बॉयोटेक पार्क पहुंचे, जहां वैक्सीन की तैयारियों को लेकर जायडस के चेयरमैन पंकज पटेल के साथ मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में साइंटिस्ट और डॉक्टर्स भी शामिल हैं।

जायडस पार्क पहुंचे पीएम मोदी।

जायडस पार्क पहुंचे पीएम मोदी।

24 नवंबर को 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अभी यह तय नहीं है कि कोरोना वैक्सीन की एक डोज देनी होगी या दो। उसकी कीमत क्या होगी, यह भी तय नहीं है। अभी ऐसे किसी भी सवाल का जवाब हमारे पास नहीं हैं। माना जा रहा है कि इस विजिट के बाद इन सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे।

जायडस बायोटेक पार्क।

जायडस बायोटेक पार्क।

जायडस अन्य कंपनियों को भी जोड़ेगी
जायडस एक साल में वैक्सीन के 10 करोड़ डोज तैयार करने की क्षमता रखती है। वैक्सीन की मात्रा बढ़ाने के लिए अब अन्य कंपनियों को भी जोड़ने की तैयारी कर रही है। जायडस द्वारा तैयार यह वैक्सीन प्लास्मीड डीएनए पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाना-नानी बने धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, बेटी अहाना ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म

Sat Nov 28 , 2020
नई दिल्ली. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी नाना-नानी बन गए हैं। दोनों की बेटी अहाना देओल ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। अहाना ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। अहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट लिखा, ‘हमें बहुत खुशी हो रही यह बताते हुए कि हमारी 2 बेटियां हुई […]

Breaking News