नाना-नानी बने धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, बेटी अहाना ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म

नई दिल्ली. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी नाना-नानी बन गए हैं। दोनों की बेटी अहाना देओल ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। अहाना ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। अहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट लिखा, ‘हमें बहुत खुशी हो रही यह बताते हुए कि हमारी 2 बेटियां हुई हैं अस्त्रिया और आदिया। 26 नवंबर को दोनों का जन्म हुआ। प्राउड पेरेंट्स अहाना और वैभव वोहरा। एक्साइटेड भाई दारेह वोहरा।’

बता दें कि अहाना और वैभव वोहरा की शादी साल 2014 में 2 फरवरी को हुई थी। जून 2015 में दोनों के बेटे का जन्म हुआ था। मालूम हो कि ईशा की तरह अहाना भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अहाना ने फिल्म गुजारिश के  लिए संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थे।

बताते चलें कि पिछले साल जून में ईशा देओल ने एक बेटी को जन्‍म‍ दिया था। उन्होंने बेटा का नाम मिराया रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान ईशा देओले ने बताया था कि, दोनों बेटियों के नाम का कनेक्‍शन भगवान कृष्‍ण से है। उन्‍होंने कहा कि जब श्रीकृष्‍ण राधा की पूजा करते हैं तो इसे राध्‍या कहा जाता है जबकि मिराया श्रीकृष्‍ण की भक्‍त हैं। उन्‍होंने आगे कहा,’ दोनों बेटियों के नाम में कुछ समानता है और मुझे सुनकर अच्‍छा लगता है जब राध्‍या और मिराया एक जैसे साउंड करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक की मौत, पिछले महीने कोरोना संक्रमित हुए थे

Sat Nov 28 , 2020
मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भरत भालके का शनिवार को पुणे के रूबी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हुए थे उन्हें कोरोना वायरस के बाद होने वाली परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। भरत […]

Breaking News