24 हजार की जांच, फर्जी गरीब निकले ढाई हजार

कलेक्टर ने 30 सितंबर तक गरीबी रेखा के सर्वे का कार्य पूरा करने को कहा

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर में गरीबी रेखा की सूची में जुड़े हुए अपात्र लोगों के नाम हटाने के लिए पिछले कुछ दिनों से सर्वे किया जा रहा है। अब तक 24 हजार लोगों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। इनमें से 2 हजार 500 व्यक्ति गरीबी रेखा के लिए अपात्र मिले हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह ने इन सभी अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने के लिए कहा है। इस कार्य की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1 हजार 200 लोगो के नाम काटने के आदेश भी जारी हो गए हैं। बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह बृहस्पति भवन में गरीबी रेखा का सर्वे करने वाले पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षकों की बैठक ली।

कलेक्टर ने जोन वार सभी के कार्यो की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि पटवारी के नेतृत्व में सभी लोग कार्य करते हुए 30 सितंबर तक सर्वे का कार्य किसी भी सूरत में पूरा कर ले। उज्जैन शहर में 77 हजार गरीबी रेखा की सूची में जुड़े लोगों का सर्वेक्षण होना है। कलेक्टर की इस बैठक में एसडीएम संजीव साहू व नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद की आपत्ति के बाद निरस्त हुआ उज्जैन-झालावाड़ टू-लेन का भूमिपूजन

Wed Sep 15 , 2021
इंदौर से वर्चुअल रूप से गडकरी करने वाले थे निर्माण की शुरूआत उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन से झालावाड़ तक टू लेन बनने वाली सडक़ का भूमिपूजन कार्यक्रम ऐन वक्त पर निरस्त करना पड़ा है। सांसद अनिल फिरोजिया की आपत्ति के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। […]