सांसद की आपत्ति के बाद निरस्त हुआ उज्जैन-झालावाड़ टू-लेन का भूमिपूजन

इंदौर से वर्चुअल रूप से गडकरी करने वाले थे निर्माण की शुरूआत

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन से झालावाड़ तक टू लेन बनने वाली सडक़ का भूमिपूजन कार्यक्रम ऐन वक्त पर निरस्त करना पड़ा है। सांसद अनिल फिरोजिया की आपत्ति के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इंदौर में अब उज्जैन-झालावाड़ टू-लेन का भूमिपूजन नहीं होगा।

दरअसल, 16 और 17 सितंबर को केंद्रीय भू-तल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी इंदौर और रतलाम के दौरे पर हैं। मालवा क्षेत्र में उनके प्रवास के दौरान ही इंदौर में कुछ प्रोजेक्ट्स के भूमिपूजन के कार्यक्रम जोड़े गए थे। उज्जैन-झालावाड़ रोड को टू लेन किए जाने का भूमिपूजन भी इसी में शामिल कर लिया गया था। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया को इस पर आपत्ति थी। फिरोजिया का कहना है कि उज्जैन की सडक़ का भूमिपूजन कार्यक्रम वर्चुअल रूप से ही सही लेकिन इंदौर में क्यों आयोजित होगा।

सांसद की आपत्ति की जानकारी केंद्रीय मंत्री गडकरी तक भी पहुंची। उनकी सहमति के बाद इंदौर वाले भूमिपूजन कार्यक्रम से उज्जैन-झालावाड़ सडक़ के भूमिपूजन का कार्यक्रम हटा दिया गया। सांसद अनिल फिरोजिया का कहना है कि उज्जैन-झालावाड़ टू-लेन, देवास-उज्जैन-बदनावर फोरलेन का भूमिपूजन और उज्जैन-फतेहाबाद रेलवे ट्रेक का लोकार्पण कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में या तो नितिन गडकरी के अगले दौरे में या रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में उज्जैन में ही कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल चले बच्चे : अभिभावकों में असमंजस, भेजें या नहीं

Wed Sep 15 , 2021
कुछ अभिभावक स्कूल भेजने के लिए तैयार ताकि पढ़ाई फिर से शुरू करा सकें उज्जैन, अग्निपथ। छोटे बच्चों यानी एक से पांचवी तक की क्लास 20 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर स्कूल संचालकों ने जहां तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अभिभावक भी बच्चों को स्कूल […]