उज्जैन की देवयानी ने पाया प्रथम स्थान

उज्जैन। 10 वर्षीय देवयानी सिंह गौड़ ने देशभर से आए लगभग एक हजार प्रतियोगियों के बीच अपनी एकल शास्त्रीय शुद्ध कथक नृत्य प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त कर उज्जैन शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

उसने यह उपलब्धि इंटरनेशनल डांस काउंसिल से संबद्धता प्राप्त अखिल लोक कला संस्थान पुणे महाराष्ट्र द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय नृत्य स्पर्धा में हासिल की है।

अब शहर की बेटी देवयानी की अगली प्रस्तुति दुबई में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय नृत्य समारोह में होगी। जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व शुद्ध कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में करेंगी। देवयानी सिंह गौड़ अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी गुरु खुशबू पांचाल एवं माता-पिता राजेंद्र सिंह गौड़ एवं अमिता गौड़ को देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चालक की आंख में मिर्ची झोंक, सेल्समैन को चाकू मारकर लूटे साढ़े तीन लाख

Wed Sep 15 , 2021
इंदौर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन-दहाड़े की वारदात उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार दोपहर लूट की वारदात की। लुटेरे चालक की आंख में मिर्ची झोंककर बीड़ी सेल्समैन को चाकू मारने के बाद साढ़े तीन लाख रुपए से भरा बेग छीनकर भाग गए। […]