चालक की आंख में मिर्ची झोंक, सेल्समैन को चाकू मारकर लूटे साढ़े तीन लाख

इंदौर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन-दहाड़े की वारदात

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार दोपहर लूट की वारदात की। लुटेरे चालक की आंख में मिर्ची झोंककर बीड़ी सेल्समैन को चाकू मारने के बाद साढ़े तीन लाख रुपए से भरा बेग छीनकर भाग गए। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज लुटेरों को खोज रही है।

फव्वारा चौक स्थित गणेश ट्रेडर्स संचालक 30 नंबर बीड़ी के डीलर है। बुधवार को उनका सेल्समैन लक्ष्मीनगर निवासी महेश पिता हीरालाल सिंदल (52) चालक मक्सी निवासी अरुण पिता मोतीलाल के साथ लोडिंग वाहन से सांवेर से करीब साढ़े तीन लाख रुपए कलेक्शन कर लौट रहे थे। पंथ पिपलई स्थित डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वाटर पार्क के समीप करीब 3.30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और चालक अरुण की आंख में मिर्ची झोंकने के बाद महेश से बेग छीनने लगे। उसने विरोध किया तो हाथ पर चाकू मारा और रुपए से भरा बेग झपटकर उज्जैन की ओर भाग गए। चालक सेठ को सूचना देकर महेश को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। बाद में सेठ के साथ थाने पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे

घटना का पता चलते ही एएसपी अमरेंद्र सिंह चौहान, सीएसपी वंदना चौहान व थाना प्रभारी ओपी अहिर ने मौके पर पहुंचकर जांच की और महेश व अरुण के बयान लेकर खोजबीन शुरू की। उन्होंने वाटर पार्क के साथ ही पंथ पिपलई से लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज हांसिल किए। फुटेज मिलने के बाद तीनों बदमाशों को खोजना शुरू किया, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फसलों का सर्वे और बिजली सहित किसानों की समस्याएं हल करें

Wed Sep 15 , 2021
भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने दिया ज्ञापन अग्निपथ संवाददाता, अंचल। अंचल में बारिश की अनियमितता के चलते खरीफ फसल को हुए नुकसान का सर्वे व बिजली सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं का हल किया जाए। इस मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले […]