साढ़े तीन लाख की लूट में संदिग्धों से पूछताछ, जल्द खुल सकता है वारदात का राज

उज्जैन, अग्निपथ। पंथपिपलाई के समीप हुई साढ़े तीन लाख की लूट में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। संभवत: जल्द वारदात का राज खुल सकता है।

इंदौररोड पर डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वाटर पार्क के समीप बुधवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने 30 न बर बीड़ी के सेल्समैन महेश सिंदल पर चाकू से हमला कर साढ़े तीन लाख रुपयों से भरा बेग लूट लिया था। बदमाशों ने सेल्समैन के साथ लोडिंग वाहन में चालक अरुण सवार था, जिसकी आंख में मिर्ची झोंकी गई थी। नानाखेड़ा पुलिस ने वारदात के बाद बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। जिसमें बाइक से रैकी करते और भागते बदमाश दिखाई दिये थे। फुटेज के आधार पर रात में तलाश शुरु कर दी गई थी। गुरुवार को कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। संभावना है कि जल्द वारदात का राज खुल जाएगा।

तीन साल पहले भी हुई थी लूट

फव्वारा चौकी स्थित 30 नंबर बीड़ी के कारोबारी गणेश ट्रेडर्स के सेल्समैन और चालक के साथ तीन साल पहले उन्हेल स्टेशन 4 लाख का बेग लूटने की वारदात हुई थी। उस वक्त भी बदमाशों ने चाकू से हमला किया था। पुलिस ने एक माह बाद 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की राशि बरामद की थी।

सांवेर भेजी गई टीम

नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर ने बताया कि बदमाशों की तलाश में एक टीम सांवेर भेजी गई है। सेल्समेन और चालक बीड़ी का कलेक्शन सांवेर और आसपास ग्रमीण क्षेत्रों से लेकर लौट रहे थे। कुछ अन्य स्थानों पर टीम बदमाशों की तलाश में गई हुई है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एटीएम में डकैती की बना रहे थे योजना, सात बदमाशों के पास मिले हथियार

Thu Sep 16 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम में डकैती डालने की योजना बना रहे सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से हथियार बरामद हुए हंै। बदमाशों ने चोरी की वारदात भी कबूल की है। भाटपचलाना पुलिस को बुधवार-गुरुवार रात रुनिजा रेलवे फाटक के पास बैठे कुछ बदमाशों […]