एटीएम में डकैती की बना रहे थे योजना, सात बदमाशों के पास मिले हथियार

उज्जैन, अग्निपथ। ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम में डकैती डालने की योजना बना रहे सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से हथियार बरामद हुए हंै। बदमाशों ने चोरी की वारदात भी कबूल की है।

भाटपचलाना पुलिस को बुधवार-गुरुवार रात रुनिजा रेलवे फाटक के पास बैठे कुछ बदमाशों के पास हथियार होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिये घेराबंदी की और सात को हिरासत में ले लिया। बदमाशों के पास तलवार, चाकू, कट्टा-कारतूस, हथौड़ा बरामद किया गया।

थाने लाकर पूछताछ करने पर सामने आया कि उनकी योजना समीप के एटीएम में डकैती की थी। अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करने पर बदमाशों ने कबूल किया कि उन्होंने रुनिजा रोड पर लगी पवन चक्की से कॉपर और एल्युमिनियम के वायरल चुराने की वारदात की है।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 2 क्विंटल कॉपर की प्लेट और वायर जब्त किया है। मामले का खुलासा करने के बाद बदमाशों को गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनू सूद पर आयकर : तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी, दावा शूटिंग फीस के लेनदेन और टैक्स में गड़बड़ी के मिले सबूत

Fri Sep 17 , 2021
मुंबई, अग्निपथ / एजेंसी। फिल्म अभिनेता सोनू सूद के घर और दफ्तर समेत छह ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की रेड शुक्रवार को लगातार तीसरे द‍िन भी जारी है। विभागीय सूत्रों ने दावा क‍िया है कि IT डिपार्टमेंट को इस छापेमारी में पर्सनल फाइनेंस से जुड़े एक मामले में टैक्स […]