दो बैकरियों से लिए 6 तरह के टोस्ट के नमूने

उज्जैन, अग्निपथ। खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने शनिवार को शहर की दो बैकरियों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थो के सेंपल लिए है। इसके अलावा 3 और दुकानों से खाद्य पदार्थो के सेंपल कलेक्ट कर इन्हें जांच के लिए भेजा गया।

पिछले लगभग एक सप्ताह से शहर में एक बैकरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहा है। बैकरी में तैयार होने वाले टोस्ट को यहां काम करने वाले कर्मचारी पैरो तले रौंदते हुए वीडियों में दिख रहे है। यह वीडियों उज्जैन का नहीं है लेकिन उज्जैन में सोशल मीडिया के जरिए चर्चाओं में बहुत है। इसी वजह से शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने नागझिरी इंडस्ट्रीयल एरिया की दो बैकरियों पर पहुंचकर जांच की।

जांच की पहली कार्रवाई बेमिसाल बैकरी पर हुई। यहां से मैदा व शक्कर के साथ तैयार किए जा रहे 4 तरह के टोस्ट के नमूने लिए गए। इंडियन बैकरी से भी दो प्रकार के टोस्ट के सेंपल लिए गए है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने शहीद पार्क स्थित वी-मार्ट से मूंगफली दाना और पास्ता के सेंपल कलेक्ट किए है।

कायथा स्थित कृष्णा ट्रेडर्स से शक्कर का बूरा व मिर्च पावडर के सेंपल लिए गए। कायथा में ही अरिहंत किराना से चायपत्ती और धनिया पावडर के सेंपल भी लिए गए है। इन सभी सेंपल को सेंट्रल लैब भोपाल में जांच के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुद को मारना चाहती थी चाकू शराबी पति को लग गया, हालत गंभीर

Sat Sep 18 , 2021
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले का केस दर्ज उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड की एक कॉलोनी में देर रात गंभीर घटना हुई। यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने चाकू से आत्मघात का प्रयास किया, लेकिन बीच में आने से पति घायल हो गया। घायल को गंभीर चोंट आने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया […]