खुद को मारना चाहती थी चाकू शराबी पति को लग गया, हालत गंभीर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड की एक कॉलोनी में देर रात गंभीर घटना हुई। यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने चाकू से आत्मघात का प्रयास किया, लेकिन बीच में आने से पति घायल हो गया। घायल को गंभीर चोंट आने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिमनगंज पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।

गणेश नगर निवासी सुधाबाई भाटिया (35) आगंनवाड़ी कार्यकर्ता है। उसका हम्माल पति जितेंद्र भाटिया (42) आदतन शराबी है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे भी जितेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। इसी बात पर विवाद होने पर सुधा ने खुद को मारने के लिए चाकू उठा लिया, लेकिन छीना झपटी में चाकू जितेंद्र को लग गया। लहूलुहान देख सुधा व उसके दोनों बच्चे जितेंद्र को जिला अस्पताल ले गए। लेकिन उसे गंभीर चोंट देख डाक्टर ने इंदौर रैफर कर दिया।

इस पर सुधा ने उसे फ्रीगंज स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि सुधा पर प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया। बच्चों ने घटना कैसे हुई बताया है। सुधा को पति के कारण अभी गिरफ्तार नहीं किया है।
भांजी को पीटा : हीरामिल की चाल निवासी पूनम ने मामा राकेश के खिलाफ देवासगेट थाने में शिकायत की है। आरोप लगाया कि मामा ने उसके साथ रात को मारपीट की थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षिप्रा में उतरकर बना रहा था वीडियो, डूबने लगा, होमगार्ड जवानों ने बचाया

Sat Sep 18 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। आधी रात को क्षिप्रा में युवक के डूबने का शोर होमगार्ड के जवानों ने सुना तो उसे बचाने के लिये नदी में छलांग लगा दी। युवक नशे की हालत में दिख रहा था। इंदौर के आरुणी नगर से सूरज पिता विनायक (25) अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा […]