कलेक्टर ने जमीन मुक्त कराई : पार्टी ने गमलों पर कब्जा किया ?

उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर ने उज्जैन का पूरे प्रदेश में मान बड़ा दिया है। जिसकी तारीफ खुद मुख्यमंत्री ने अ

 

पने टिवट्र पर की है। यह तारीफ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने पर हुई है। मगर, वहीं दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय पर इन दिनों दर्जन से ज्यादा गमले शोभा बढ़ा रहे है। जो कि सरकारी संपत्ति है। यही वजह है कि भाजपाई दबी जुबान में बोल रहे है कि…कलेक्टर ने जमीन मुक्त कराई, पार्टी ने गमलों पर कब्जा किया?

सोमवार के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वीसी थी। जो कि पूरे दिन चली। इस वीसी में मुख्यमंत्री ने उज्जैन कलेक्टर आशीषसिंह द्वारा शासकीय जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराने की कार्रवाई पर प्रसंन्नता जाहिर की थी। कलेक्टर आशीषसिंह ने 107 करोड़ मूल्य की शासकीय जमीन को मुक्त कराया है। सीधी भाषा में कहा जाये तो कलेक्टर ने उज्जैन का मान बढ़ा दिया। नतीजा आज मुख्यमंत्री ने अपने टिवट्र पर उज्जैन का जिक्र पहले नम्बर पर किया है। कलेक्टर इस कार्रवाई के लिए वाकई बधाई के हकदार है।

कब्जा …?
क्या भाजपा ने नगर निगम द्वारा भेजे गये गमलों पर अनाधिकृत कब्जा कर दिया है। यह सवाल भाजपा मुख्यालय पर ही सुनाई दे रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदर्शनी लगाई गई थी। तब यह गमले नगर निगम द्वारा भेजे गये थे। उसके बाद से ही यह सभी गमले आज तक वहीं रखे हुए है। कोई इसका जवाब देने को तैयार नहीं है कि…आखिर इन गमलों का अब क्या होगा। नतीजा भाजपाई बोल रहे हैं कि…कलेक्टर ने जमीन मुक्त कराई…पार्टी ने गमलों पर कब्जा किया?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेंगू से चरक अस्पताल की महिला लैब टेक्निशियन की मौत

Tue Sep 21 , 2021
उ’जैन, अग्निपथ। डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा डेंगू म‘छरों के उन्मूलन के लिए लगातार दावे किए जा रहे हैं, लेकिन स‘चाई इससे अलग है। मंगलवार को इंदौर के अस्पताल में चरक अस्पताल की महिला लैब टेक्निशियन की मौत हो गई। एक दिन पहले ही उसकी डेंगू […]
dengu