झूमरी तलैया गैंग सरगनाओं को गोली मारने वाले अफसरों को 50 हजार रुपए इनाम

झूमरी तलैया गैंग से हुई मुठभेेड़ के 21 माह बाद डीजीपी ने दिया पुरस्कार

उज्जैन,अग्निपथ। आतंक का पर्याय रही झूमरी तलैया गैंग के तीन सरगनाओं को 21 माह पहले गोली मारकर पकडऩे वाली टीम को डीजीपी विवेक जौहरी ने 50 हजार रुपए इनाम दिया है। पुरस्कृत अधिकारियों में दो अन्य जिलों में टीआई हैं, जबकि पांच एसआई शहर में ही पदस्थ है।

मॉडल स्कूल के पीछे स्थित अर्जुननगर निवासी नीतेश उर्फ काऊ, करण उर्फ कालू व एकता नगर के सोहन ने हमउम्र युवकों की झुमरी तलैया नाम से गैंग बनाकर आतंक मचा रखा था। 1 जनवरी 2020 की रात तीनों गंभीर वारदात कर भाग गए थे। इनाम घोषित होने के बावजूद हाथ नहीं आने पर 5 जनवरी को तत्कालीन एसपी सचिन अतुलकर (वर्तमान चंबल रैंज डीआईजी) ने टीम के साथ बडऩगर रोड स्थित धरमबड़ला पर घेर लिया था। पुलिस पर गोली चलाने पर जवाबी फायरिंग में तीनों के पैर में पांच गोली लगी थी। पुलिस ने उन्हें तीन पिस्टल, कारतूस व तलवार सहित दबोच कर इलाज के बाद रासुका में जेल भेज दिया था। तीनों को गोली लगने पर उनके साथियों के हौसले पस्त होने पर गैंग खत्म हो गई थी। इस सराहनीय कार्य के लिए टीम का नाम पुरस्कार के लिए मुख्यालय भेजा गया था। नतीजतन डीजीपी जोहरी ने मंगलवार को टीम को नकद ईनाम देने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि गिरोह के खात्मे में आरक्षक दिग्विजयसिंह व रवि शर्मा की भी भूमिका थी।

ऐसे मचाते थे आंतक

झूमरी तलैया गैंग सड़क पर जन्मदिन मनाकर तलवार व खटकेदार चाकू से केक काटकर सोशल मीडिया पर डालती थी। घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच फोड़कर दहशत मचाते थे। अड़ीबाजी, चाकूबाजी, नशीले पदार्थ बिकवाने के कारण तीनों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के साथ मकान भी तोड़ दिए थे। बावजूद 1 जनवरी 2020 को तीनों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस एफआरवी पर पथराव कर दिया था। नतीजतन तीनों पर 60 हजार रुपए ईनाम घोषित किया गया था। याद रहे अतुलकर के कार्यकाल में रौनक और रोशन गुर्जर को भी गोली मारकर पकड़ा गया था।

इन्हें मिला इनाम

प्रकाश वास्कले तात्कालीन महाकाल टीआईअब खरगौन कोतवाली को 7500 रुपए ईनाम।

राजाराम वास्कले तात्कालीन साइबर सेल प्रभारी वर्तमान देवास नेमावर टीआई को 10हजार रुपए।

प्रवीण आर्य एसआई पूर्व में नीलगंगा अब खरगौन को ईनाम 5 हजार।

महेंद्र मकाश्रे एसआई पूर्व में लाईन अब माधवनगर को 10 हजार रुपए।

प्रतीक यादव पूर्व में लाईन अब साइबर सेल को 5 हजार रुपए।

जयंत डामौर नीलगंगा थाना एसआई को 5 हजार रुपए।

राजाराम चौहान नीलगंगा एसआई को 5 हजार रुपए इनाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशन की कालाबाजारी पर एफआईआर दर्ज

Wed Sep 29 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड स्थित जैथल गांव में सहकारी राशन की दुकान चलाने वाले शख्स के खिलाफ कालाबाजारी के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जैथल की शासकीय उचित मूल्य की दुकान की पिछले दिनों कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविन्द्रसिंह सेंगर और वंदना बबेरिया द्वारा जांच की गई थी। जांच […]

Breaking News