राशन की कालाबाजारी पर एफआईआर दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड स्थित जैथल गांव में सहकारी राशन की दुकान चलाने वाले शख्स के खिलाफ कालाबाजारी के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जैथल की शासकीय उचित मूल्य की दुकान की पिछले दिनों कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविन्द्रसिंह सेंगर और वंदना बबेरिया द्वारा जांच की गई थी। जांच के दौरान राशन की दुकान बंद मिली। अधिकारियों द्वारा दुकान विक्रेता शांतिलाल पिता लक्ष्मण सेन को बुलाकर दुकान में संग्रहित राशन सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया।

ऑनलाइन पोर्टल के रिकार्ड और दुकान से मिले स्टाक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना183 क्विंटल 57 किलो गेंहू, 53 क्विंटल 81 किलोग्राम चावल और 461 लीटर केरोसीन कम मिला जबकि 2 क्विंटल 54 किलोग्राम नमक अधिक होना पाया गया। जांच टीम ने यहां उपभोक्तओं से पूछताछ भी की, पता चला कि विक्रेता द्वारा उनके राशनकार्ड (पात्रता पर्ची) के अनुसार निर्धारित मात्रा से कम राशन सामग्री बांटी जा रही थी। उचित मूल्य की दुकान विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत घट्टिया थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंहस्थ क्षेत्र में कॉलोनी काटनेवाले दो कॉलोनाइजर के मकान तोड़े

Wed Sep 29 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजर्स के खिलाफ कार्रवाई की बुधवार से शुरूआत कर दी गई है। पहले दिन अवैध रूप से दो कॉलोनियां काटने वाले दो कॉलोनाइजर्स के मकान तोडऩे की कार्रवाई की गई। इन दोनों के खिलाफ नगरनिगम द्वारा पूर्व में एफआईआर […]