दैनिक कलेक्शन के नाम पर लगाई 40 हजार की चपत

सहकारी संस्था के एजेंटो पर धोखाधड़ी का केस

उज्जैन, अग्निपथ। काल भैरव मंदिर के समीप दुकान लगाने वाले युवक को दैनिक कलेक्शन करने वालों ने 40 हजार की चपत लगा दी। कलेक्शन एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

मोजमखेड़ी में रहने वाला अजय पिता राजेन्द्र मालवीय काल भैरव मंदिर के समीप फूल प्रसादी की दुकान लगाता है। उसने 2 साल पहले शहीद पार्क पर श्रीराम दरबार साख सहकारी संस्था में अपना खाता खुलवाया था। प्रतिदिन कलेक्शन के लिये उसकी दुकान पर सुधीर पोरवाल और सोनू राव आते थे। 2 साल तक पैसा जमा करने के बाद अजय ने अपनी राशि निकालने की बात एजेंटों से कही तो दोनों आनाकानी करने लगे। उसने संस्था के प्रमुख अजय शुक्ला से संपर्क किया। उसने भी पैसे देने में टालमटौल शुरू कर दी। अपना पैसा नहीं देने पर उसने शिकायत की बात कहीं तो तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अजय ने भैरवगढ़ थाने पहुंचकर मामले में शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने जांच के बाद सहकारी संस्था के तीनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

टीआई प्रवीण पाठक के अनुसार अजय 2 साल में 40 हजार रुपये से अधिक जमा कर चुका था। संस्था के एजेंट कई दुकानदारों से दैनिक कलेक्शन करने के लिये आते थे। कुछ और लोगों ने अपनी राशि नहीं मिलने की बात कही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में उनके भी बयान दर्ज किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 रसीद पर-20 भाजपा नेताओं को दर्शन...!

Thu Sep 30 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में विशेष दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू हो चुकी है। प्रति व्यक्ति को बाबा के वीआईपी दर्शन के लिए 100 रुपये देना जरूरी है। जिसकी बकायदा रसीद कटती है। मगर गुरुवार की सुबह व्यवस्था बिगड़ गई। जब 10 रसीदों पर दर्शन करने वाले डबल यानी […]