10 रसीद पर-20 भाजपा नेताओं को दर्शन…!

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में विशेष दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू हो चुकी है। प्रति व्यक्ति को बाबा के वीआईपी दर्शन के लिए 100 रुपये देना जरूरी है। जिसकी बकायदा रसीद कटती है। मगर गुरुवार की सुबह व्यवस्था बिगड़ गई। जब 10 रसीदों पर दर्शन करने वाले डबल यानी 20 लोग घुस गये।

बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आगमन हुआ था। उनका रात्रि विश्राम भी एक निजी होटल में हुआ। हालांकि भाजपा अध्यक्ष को बुधवार की शाम को ही दर्शन करने थे। मगर रात्रि 9 के बाद दर्शन व्यवस्था बंद हो जाती है। इसलिए गुरूवार की सुबह 7 बजे दर्शन करने पहुंचे। जहां यह नजारा देखने को मिला कि…रसीद तो भाजपा संगठन ने 10 लोगों की कटवाई थी, मगर दर्शन का लाभ लेने 20 भाजपा नेता घुस गये।

कौन रोकता…?

अब इस तस्वीर को देखिए। जो कि सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं ने ही अपलोड की है। इसमें 10 से ज्यादा भाजपा नेता दर्शन करने नजर आ रहे है। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ, रामेश्वर दुबे, विशाल राजोरिया, विवेक जोशी, सुरेश गिरी, रवि सोलंकी, के.पी. झाला, जयंत गरूड़, अमय आप्टे, अमित श्रीवास्तव लाला, संतोष यादव, मुकेश यादव, दिनेश जाटवा, गिरीश शास्त्री, बुद्धिविलास के अलावा आधा दर्शन और भाजपा नेता दर्शन करने पहुंचे थे। अध्यक्ष के साथ दर्शन का लाभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया ने भी लिया। पुजारी आशीष गुरू ने पूजा संपन्न कराई। जिसके बाद मंदिर में यह चर्चा थी कि … 10 रसीद पर- 20 ने दर्शन किये- इनको आखिर रोकता कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हास्य-परिहास की नसीहत, जब मंच पर नजर आई!

Thu Sep 30 , 2021
ऐसा भी होता है… उज्जैन, अग्निपथ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उज्जैन को सांइस सिटी का दर्ज दिलाने जा रहे है। जो कि उज्जैन के लिए गौरव की बात है। इसी कड़ी में आज उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र की आधार-शिला रखी गई। जिसका भूमिपूजन तारा मंडल में, कर्नाटक के […]