नामली में अवैध कॉलोनी का निर्माण ढहाया, विरोध और कोर्ट स्टे आर्डर देखने के बाद रोकी कार्रवाई

अवैध कॉलोनियों का निर्माण करने वाले कॉलोनाइजरों में हलचल हुई तेज

जावरा/ रतलाम, अग्निपथ। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ रतलाम जिला प्रशासन ने शनिवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। नामली नगर परिषद क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों पर टीम द्वारा कार्रवाई की गई। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में नामली बायपास स्थित अवैध कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल और नाले पर बने अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।

अचानक से शुरू हुई प्रशासन की कार्रवाई से नामली क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाइजरों ने इक_ा होकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया है। जिसके बाद में कोर्ट स्टे के कागजात दिखाए जाने पर प्रशासन ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी है। रतलाम शहर के साथ नामली नगर परिषद क्षेत्र में भी एक दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां बन गई हैं। जिनका निर्माण नियमों के विरुद्ध बिना अनुमति के किया गया है।

गौरतलब है कि नामली में अवैध कॉलोनी की सूची प्रशासन ने पहले ही तैयार कर ली थी जिस पर शनिवार से प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। नामली बायपास स्थित तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन और नगर परिषद का अमला पहुंचा था। यहां एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर द्वारा कोर्ट का स्टे लाने से कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी नामली की शेष अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रखने की बात कह रहे है।

बजरंगनगर में भी कार्रवाई

नामली के साथ ही रतलाम के बजरंग नगर क्षेत्र में भी कृषि भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। जहां तेज सिंह पिता शंभू सिंह की कृषि भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल सडक़ और बिजली के पोल तोड़ कर प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाया है।

बहरहाल रतलाम शहर सहित नामली में प्रशासन की अवैध कॉलोनियों पर की गई कार्रवाई से जिले में अवैध कॉलोनियों का निर्माण करने वाले कॉलोनाइजरों में हलचल मची हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई सतत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राठौर समाज के मंदिर में दो साल से टल रही प्राण प्रतिष्ठा, अब 30 जनवरी से पांच दिवसीय महोत्सव

Sat Oct 2 , 2021
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। राठौर समाज के यहां नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 30 जनवरी से आयोजित किया जाएगा। आयोजन के लिए विभिन्न समितियां भी बनाई जाएंगी। यह निर्णय राठौर (तेली) समाज के पदाधिकारियों व गणमान्यजनों की उपस्थिति में चामुंडा धाम गजनी खेड़ी मंदिर परिसर पर हुई बैठक में […]

Breaking News