राठौर समाज के मंदिर में दो साल से टल रही प्राण प्रतिष्ठा, अब 30 जनवरी से पांच दिवसीय महोत्सव

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। राठौर समाज के यहां नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 30 जनवरी से आयोजित किया जाएगा। आयोजन के लिए विभिन्न समितियां भी बनाई जाएंगी।

यह निर्णय राठौर (तेली) समाज के पदाधिकारियों व गणमान्यजनों की उपस्थिति में चामुंडा धाम गजनी खेड़ी मंदिर परिसर पर हुई बैठक में लिया गया। कोरोना के चलते दो बार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। अब फिर पांच दिवसीय पांच दिवसीय महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी से 3 फरवरी 2022 तक कर मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने को निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में हुई बैठक में राठौर तेली समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, जिला महामंत्री मोहन पटेल, युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री कैलाश राठौड़, गोवर्धन लाल राठौड़, संजय राठौड़ खरसोद कला राठौर समाज अध्यक्ष, इंदर राठौड़ खरसोद कला, बसंती लाल राठौड़ खेड़ावदा, गोपाल राठौर एडवोकेट खेड़ावदा, मोहनलाल राठौड़, राठौड़ तेली समाज अध्यक्ष राजू भाई राठौड़ गजनी खेड़ी एवं लालचन्द राठौड़ कोषाध्यक्ष, संजय राठौर उपाध्यक्ष रुनीजा उपस्थित थे।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मूर्त रूप देने के लिए आगामी कार्य योजना के लिए अगली बैठक कर प्रदेश के सभी समाज जनों एवं गणमान्य नागरिकों को निमंत्रण देकर आयोजन को भव्य एव गरिमामय बनाने का निर्णय भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईआईटी पटना में महिदपुर की दिव्या ग्रोवर को गोल्ड मेडल

Sat Oct 2 , 2021
महिदपुर, अग्निपथ। भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के आठवे दीक्षांत समारोह में महिदपुर के पंजाबी समाज की होनहार बालिका एमटेक की टॉपर दिव्या पिता राजकुमार ग्रोवर को सिविल एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में चेयरमैन गोल्ड मेडल एवं इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल से विभूषित किया गया। दिव्या की प्रारंभिक शिक्षा दी एमीनेन्ट हाइट्स […]

Breaking News