इस राज्य में 1 जनवरी से लग जाएगा बोतल बंद पानी पर बैन

गंगटोक । सिक्किम में एक जनवरी 2022 से बोतल बंद पानी पर पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य में 1 जनवरी, 2022 से पैकेज्ड मिनरल वाटर पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। राज्य में ताजा और अच्छी गुणवत्ता वाला पेयजल प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री तमांग ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि प्रतिबंध लागू होने के बाद लोग प्राकृतिक संसाधनों से पानी का चुनाव करेंगे, जो प्लास्टिक की बोतलों में उपलब्ध पानी की तुलना में कहीं अधिक स्वास्थ्यवर्धक है। उन्होंने कहा, सिक्किम में अब सभी को मिनरल वाटर की बोतलों से दूर रहना होगा और प्राकृतिक जल संसाधनों को चुनना होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास उपलब्ध मिनरल वाटर की बोतलों के मौजूदा स्टॉक को खत्म करने के लिए तीन महीने का बफर टाइम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, सिक्किम प्राकृतिक जल संसाधनों में समृद्ध है और राज्य के भीतर पर्यावरण के अनुकूल पहल के माध्यम से पानी की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देर रात भीषण आग:इंदौर गेट पर ऑटो पार्ट्स का तीन मंजिला शो रूम जलकर खाक

Sun Oct 3 , 2021
उज्जैन। इंदौर गेट क्षेत्र स्थित ऑटो पार्ट्स के बड़े कारोबारी भारत स्कूटर ऑटो पार्ट्स के तीन मंजिला शो रूम पर भीषण आग लग गई, जिससे शो रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी की तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी दमकल कर्मी आग पर काबू […]