देर रात भीषण आग:इंदौर गेट पर ऑटो पार्ट्स का तीन मंजिला शो रूम जलकर खाक

उज्जैन। इंदौर गेट क्षेत्र स्थित ऑटो पार्ट्स के बड़े कारोबारी भारत स्कूटर ऑटो पार्ट्स के तीन मंजिला शो रूम पर भीषण आग लग गई, जिससे शो रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी की तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी दमकल कर्मी आग पर काबू नहीं पा सके थे। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। घटना देखकर दुकान संचालक का बुरा हाल था। इस दौरान उनके परिवार के अधिकांश सदस्य भी पहुंच गए थे।

शहर में एक मात्र तीन मंजिला दुकान संचालित करने वाले टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स के विक्रेता ऋषि इसरानी की इंदौर गेट स्थित दुकान पर रविवार देर रात 2 बजे के लगभग आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

आग बुझाते दमकलकर्मी।

दुकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मी तीन घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान 18 दमकल की गाड़ियों से पानी डाला गया। फायर अधिकारी अजय राजपूत ने बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी है। हमारे पास फायर का कॉल करीब ढाई बजे आया था, तभी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे है।

तीन मंजिला दुकान में ऊपर तीसरी मंजिल पर चढ़ने के लिए दमकल को जगह नहीं मिली। जिसके कारण तीसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली विभाग की हाइड्रोलिक गाडी मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुआ खेलते पकड़ाए पुलिसकर्मी: पचमढ़ी की होटल में दोस्तों के साथ जुआ खेल रहे थे SI और 3 कॉन्स्टेबल, एक सस्पेंड

Sun Oct 3 , 2021
होशंगाबाद। जिले के पचमढ़ी में डी-लाइट होटल में 4 पुलिसकर्मी साथियों के साथ जुआ खेलते पकड़े गए हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके 62 हजार रुपए मिले हैं। पचमढ़ी थाने के कॉन्स्टेबल नीलेश कीर को एसपी गुरकरन सिंह ने निलंबित कर दिया […]

Breaking News