उज्जैन के हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई: विरोध के बाद भी पुलिस और निगम की टीम ने तोड़ा अतिक्रमण

एक दर्जन मामले दर्ज हैं आरोपी पर

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर में रहने वाले कपिल धानक नामक बदमाश का नगर निगम की टीम और पुलिस ने सोमवार को अवैध मकान ध्वस्त कर दिया। कपिल धानक नीलगंगा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। वह रासुका के तहत फिलहाल जेल में बंद है।

शहर में लगातार माफियाओं पर चल रही कार्रवाई में नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले बदमाश के अवैध मकान को निगम की टीम और प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। सीएसपी वंदना चौहान ने बताया कि शांति नगर में रहने वाले कपिल धानक नामक बदमाश के मकान पर निगम प्रशासन की टीम ने पहले ही नोटिस चस्पा कर सूचित कर दिया था।

नोटिस में कहा गया था कि कपिल के परिजन अवैध मकान को स्वयं ही गिरा लें, लेकिन उन्होंने निगम द्वारा दिए गए नोटिस पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को बदमाश कपिल धानक के मकान को तोड़ दिया।

उक्त बदमाश पर नीलगंगा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में 12 अपराध दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, हफ्ता वसूली, अवैध शराब बेचने जैसे कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी अभी रासुका की कार्रवाई के बाद जेल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में सिंहस्थ जमीन विवाद:थाली चम्मच लेकर कांग्रेस नेता नूरी खान के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची सौ से ज्यादा महिलाएं

Mon Oct 4 , 2021
उज्जैन। सिंहस्थ मेले की जमीन पर 300 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस मिलने के बाद आज कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने रहवासियों के साथ थाली चम्मच बजाकर कलेक्टर कार्यालय के सामने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को भी उज्जैन कांग्रेस ने बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यलय का घेराव किया […]

Breaking News