उज्जैन में सिंहस्थ जमीन विवाद:थाली चम्मच लेकर कांग्रेस नेता नूरी खान के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची सौ से ज्यादा महिलाएं

उज्जैन। सिंहस्थ मेले की जमीन पर 300 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस मिलने के बाद आज कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने रहवासियों के साथ थाली चम्मच बजाकर कलेक्टर कार्यालय के सामने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को भी उज्जैन कांग्रेस ने बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यलय का घेराव किया था।

उज्जैन में हर 12 साल में कुम्भ मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से आए साधु संत के लिए जमीन की आवश्यकता होती है। ऐसे में 2004 के कुम्भ के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने कुम्भ की आरक्षित जमीन पर कॉलोनी काट दी थी। इसके पहले भी प्रशसान ने चेतावनी दी थी। 2016 के बाद भी बड़ी संख्या में भूमाफियाओं ने आधा दर्जन कॉलोनी काट दी। कई लोगों को गुमराह कर भूखंड बेच दिए गए थे।

इसके चलते प्रशासन ने जमीन खाली कराने के लिए रहवासियों को नोटिस थमाएं हैं। सिंहस्थ 2016 के बाद से सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण कर कॉलोनाइजरों द्वारा काटी गई कॉलोनियो के घरों को तोड़ने के आदेश प्रशासन ने दिए हैं। इसे लेकर दूसरे दिन भी आज कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान ने रहवासियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से अधिक महिलाओं ने थाली चम्मच बजाकर उग्र प्रदर्शन किया।

नूरी खान ने आरोप लगाया कि जब कॉलोनी कट रही थी तब प्रशासन कहां था। अब जब घर बन गए तब अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। हमारी मांग है की घर नहीं तोड़े जाए बल्कि दूसरा रास्ता निकाला जाए अगर घर टूटे तो आंदोलन होगा।

एसडीएम संजय साहू ने कहा की कुम्भ मेले की जमीन के लिए रहवािसयों ने अपनी बात ज्ञापन के माध्यम से की है। आगे हम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे जो भी लीगल कार्रवाई होगी वही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंह पर कपड़ा बांधकर आम आदमी बन पहुंचे आयुक्त ने कहा पट्टा लेना है लेकिन कुछ कागज कम है, निगम कर्मचारी बोला-शाम को मिल लेना

Mon Oct 4 , 2021
नगर निगम की व्यवस्थाएं सुधारने में जुटे हैं नए कमिश्नर उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के आयुक्त अंशुल गुप्ता इन दिनों अपनी छापामार कार्यप्रणाली की वजह से काफी सुर्खियों में है। सोमवार दोपहर आयुक्त गुप्ता मुंह पर कपड़ा बांध आम आदमी बनकर जोन क्रमांक 4 पर पहुंच गए। यहां काउंटर पर […]

Breaking News