उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना में शामिल हो गई हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वह कांग्रेस की नेता थीं और उन्होंने पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। 

46 साल की अभिनेत्री ने पांच महीने बाद सितंबर 2019 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में उनके बांद्रा में स्थित आवास मातोश्री में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।  
शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि मातोंडकर का नाम गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा गया है। शिवसेना द्वारा हाल ही में राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद में नामांकन के लिए उनका नाम भेजा गया था।

मातोंडकर पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गई थीं। उन्होंने हाल ही में अभिनेता कंगना रणौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर उनकी आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ATM मशीन से अब नहीं निकलेंगे 2 हजार के नोट, जानिए क्‍या है वजह

Tue Dec 1 , 2020
गोरखपुर. अब एटीएम से दो हजार के नोट नहीं मिलेंगे। रिजर्व बैंक से दो हजार के नोट मिलने फिलहाल बंद हो गए हैं। बैंक भी एटीएम मशीन से दो हजार के नोट वाले कैलिबर निकालने लगे हैं। सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया ने इसकी शुरुआत कर दी है। सेंट्रल बैंक अपने […]

Breaking News