ATM मशीन से अब नहीं निकलेंगे 2 हजार के नोट, जानिए क्‍या है वजह

गोरखपुर. अब एटीएम से दो हजार के नोट नहीं मिलेंगे। रिजर्व बैंक से दो हजार के नोट मिलने फिलहाल बंद हो गए हैं। बैंक भी एटीएम मशीन से दो हजार के नोट वाले कैलिबर निकालने लगे हैं। सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया ने इसकी शुरुआत कर दी है। सेंट्रल बैंक अपने 58 एटीएम मशीन से कैलिबर निकाल चुका है। अन्य बैंकों का भी कहना है कि अब एटीएम में सिर्फ 100, 200 व 500 रुपये के नोट ही लोड किए जा रहे है। 

सेण्ट्रल बैंक के मण्डल प्रमुख एलबी झा कहते है कि कई महीने से आरबीआई से दो हजार के नोट नहीं मिले हैं। बाजार से भी शाखाओं में दो हजार के नोट बहुत कम आ रहे हैं। ऐसी भी सूचना आ रही है कि आरबीआई ने दो हजार के नोट की छपाई बंद कर दी है। दो हजार के नोट के संकट को देखते हुए परिक्षेत्र के 58 एमटीएम मशीन से दो हजार की नोट के कैलिबर हटा कर 500 के लगाए गए है। ताकि अधिक से अधिक नोट एटीएम में लोड किए जा सके। 

यूनियन बैंक का कहना है कि एटीएम मशीन में 500, 200 व 100 के नोट भी डाले जा रहे है। आरबीआई से दो हजार की नोट आने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। क्योंकि बीते  पांच महीने से एक बार भी दो हजार के नोट के बंण्डल नहीं आए है। बड़ौदा यूपी बैंक के रीजन-एक के क्षेत्रीय प्रबन्धक अखिलेश सिंह कहते हैं कि आरबीआई से दो हजार के नोट नहीं आने से बड़ा भुगतान लेने वाले खाताधारकों को भी 500 रुपये व 100 रुपये के ही नोट दिए जा रहे हैं। पीएनबी के एजीएम संतोष कुमार यादव का कहना है कि दो हजार के नोट का संकट हर जगह है। शाखाओं में जमा करने के लिए आने वाली दो हजार के नोट को एटीएम में भरा नहीं जा सकता है। 

आरबीआई से दो हजार के नोट की आवक नहीं हो रही है। शाखाओं में कुछ ही नोट आ रहे हैं। उसे  ही रीसाइकिल कर बड़े भुगातान लेने वाले ग्राहकों को दिया जा रहा है। दो हजार के नोट आरबीआई से आएंगे या नहीं इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह पालिसी का मामला है। यही वहज है कि किसी भी एटीएम में दो हजार के नोट नहीं लोड किए जा रहे हैं। सिर्फ 500, 200, व 100 के नोट ही भरे जा रहे हैं।

पीसी बरोड़, एसबीआई डीजीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन : विज्ञान भवन के लिए निकले किसान नेता, बातचीत के लिए सरकार ने बुलाया

Tue Dec 1 , 2020
नई दिल्ली. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से आए हजारों किसानों का पिछले पांच दिनों से हल्ला बोल जारी है। देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर हजारों किसान पिछले पांच दिनों से धरना पर डटे हैं और आज उनके प्रदर्शन का छठा दिन है। […]

Breaking News