छेड़छाड़ का मामला दजऱ् होने के कुछ घण्टोंं बाद मिली युवक की लाश

ऑनलाइन जहर मंगाकर

हत्या या आत्महत्या दो जि़ले की पुलिस जांच में जुटी

जावरा, अग्निपथ। मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव के समीप एक मगरे पर मंगलवार देर शाम एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक युवक रानीगांव निवासी 32 वर्षीय घनश्याम था। कि उसकी लाश मिलने के कुछ घंटे पहले ही उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक बकरी चराने वाले ने युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थीे। भावगढ़ पुलिस ने बुधवार सुबह शव परीक्षण करवा कर शव को परीजनों के सुपर्द कर दिया था। पुलिस पूरे मामले कि जांच कर रही है। मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस युवक की लाश मिली थी इसके खि़लाफ़ कुछ ही घण्टों पहले छेड़छाड़ का मामला कालूखेड़ा पुलिस ने दजऱ् किया था।

दरअसल कालूखेड़ा थाना (जिला रतलाम) अंतर्गत ग्राम रानीगांव निवासी महिला ने मंगलवार को उसी के गाँव के एक युवक के खिलाफ छे ड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने घनश्याम दडिंग के विरुद्ध महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था।

यह वही घनश्याम है जिसकी लाश पहाड़ी पर मिली थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि 30 सितंबर को युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई थीे महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुँची थी और युवक के खिलाफ थाने पर मामला दर्ज करवाया था।

भावगढ़ पुलिस थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के पास से कीटनाशक की सीसी मिली है। सॉर्ट पीएम रिपोर्ट मे ं जहरीले पदार्थ खाने की जानकारी सामने आई है। जाँच के लिए विसरा रिजर्व करके लैब में भेजा जाएगा। मृतक की बाइक सही सलमात मिली है किसी तरह के कोई निशान नजर नही आए। पीएम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि घनश्याम मिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार का भरणपोषण करता था। घनश्याम के 2 मासूम बच्चे भी हैं जिनकी उम्र 8 वर्ष और 5 वर्ष ह।ै अब इन दोनों के ऊपर से पिता का साया उठ चुका हैे।

उठते सवाल

रतलाम जिले में छे ड़छाड़ का के स दर्ज होने के कुछ घंटे बाद युवक की लाश मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। भले ही प्रारंभिक तौर पर इसे ात्महत्या माना गया है लेकिन भानगढ़ व कालूखेड़ा पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वास्तव में आत्महत्या है या किसी ने रंजिश के चलते हत्या की है? क्या युवक ने खुद पर के स दर्ज होने के बाद ग्लानिवश यह कदम उठाया है या उसे ऐसा करने पर मजबूर किया गया है? उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनाम शहीदों की याद में महा तर्पण का अनूठा आयोजन

Thu Oct 7 , 2021
बदनावर, अग्निपथ। भारत माता मंदिर गैलरी संस्था के तत्वावधान मे ं सर्व सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर प्राचीन दर्शनीय स्थल नागेश्वर महादेव मंदिर के पवित्र कुंड में ज्ञात अज्ञात अनाम शहीदों, अमर क्रांतिकारियों व कोरोना का काल मे ं दिवंगत हुए लोगों की आत्मा शांति हेतु महातर्पण कार्यक्रम का आयोजन […]

Breaking News