अनाम शहीदों की याद में महा तर्पण का अनूठा आयोजन

बदनावर, अग्निपथ। भारत माता मंदिर गैलरी संस्था के तत्वावधान मे ं सर्व सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर प्राचीन दर्शनीय स्थल नागेश्वर महादेव मंदिर के पवित्र कुंड में ज्ञात अज्ञात अनाम शहीदों, अमर क्रांतिकारियों व कोरोना का काल मे ं दिवंगत हुए लोगों की आत्मा शांति हेतु महातर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अखंड आश्रम के संचालक विशुद्धानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम मे ं आपने कहा कि यह अनूठा आयोजन अत्यंत प्रे रणादायी है कई बार हम अपने परिजनों को भी श्राद्ध पक्ष में भूल जाते हैं पर इस संस्था द्वारा लगातार 18 वर्षों से यह तर्पण कार्यक्रम करना बहुत ही स्तुत्य प्रयास है। इससे निश्चित ही ज्ञात अज्ञात अमर शहीदों व क्रांतिकारियों को आत्मशांति प्राप्त होगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सोमानी, चंद्रभानु सिंह सोलंकी आदि ने भी संबोधित किया । पंडित सुरेशचंद्र शर्मा ने पवित्र कुंड में खड़े होकर श्रद्धालुओं से सूर्य देव को अघ्र्य चढ़ाकर वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए महातर्पण किया गया। बाद मे ं हवन कर सहित शहीद गैलरी मे भारत माता की आरती की गई और अमर क्रांतिकारियों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संयोजन संस्था प्रमुख शेखर यादव ने किया। संचालन सुजीत धोडपकर ने किया। आभार संयोजक जगदीश भाटी ने माना।

इस अवसर पर ओपी बना, अशोक सोनी, ईश्वर सिंह डोडिया, प्रेमचंद परमार, रामचंद्र वर्मा, रिते श आर्य, मुकेशगिरी, मनोजगिरी, हे मंतगिरी, सुनील चौधरी, गोवर्धनलाल शर्मा, दिने श बामनिया, शरीफ गुणावत, राजा मारू, नवीन चौहान, कालूराम पाटीदार, पवन चावला समे त बड़ी संख्या मे ं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं श्रद्धालु भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने ठाना : नया तहसील भवन बनवाना...!

Thu Oct 7 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। नये कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण जल्दी ही पूरा होने वाला है। कोठी के समीप ही नया भवन बना है। मगर अब कलेक्टर ने नया तहसील भवन बनवाने का भी बीड़ा उठाया है। अगर जमीन की अदला-बदली हो गई। तो प्रशासनिक क्षेत्र भरतपुरी में नया तहसील कार्यालय बनेंगा। कलेक्टर […]
shaskiy jammen

Breaking News