फीफा ने उज्जैन के रोचक लंगर को एशिया का प्रशिक्षक नियुक्त किया

उज्जैन, अग्निपथ। फेडरेशन इंटरनेशनल ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन फीफा द्वारा उज्जैन के रोचक लंगर को एशिया और ओशिआनिया आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व अन्य हेतु मॉड्यूल, रणनीति,पोर्टफोलियो और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट हेतु वर्ष 2022 के लिए नियुक्त किया गया है। आप उपरोक्त देशो के विभिन्न फुटबॉल संगठनों के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

उपरोक्त जानकारी डेविड ग्रोसवेर्नियर फीफा के अधिकृत प्रवक्ता के द्वारा पत्र के माध्यम से प्रदान की गई।
वर्तमान में रोचक फुटबॉल स्पोट्र्स डेवलपमेन्ट लिमिटेड में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पिछले वर्ष बायो बबल के साथ गोवा में इंडियन सुपर लीग आपके मार्गदर्शन में 5 माह का टूर्नामेंट का सफल आयोजन कोविड को ध्यान में रख कर किया गया था, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया था। लंगर वर्तमान में हारवर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए सीनियर एग्जीक्यूटिव कर रहे है। आपने पूर्व में अमेरिका की केंटकी विश्वविद्यालय से मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम में आपने पोस्ट ग्रेजुएशन किया एवं आपने फीफा के अंतर्गत इंटरनेशनल मास्टर इन मैनेजमेंट,लॉ एवं खेल में मानविकी की शिक्षा न्यूशेटल विश्वविद्यालय, स्विजरलैंड से प्राप्त की।
लंगर ने शिक्षा उज्जैन से सेंट मेरी स्कूल एवं मायो कॉलेज अजमेर से प्राप्त की। इसके पश्चात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की स्नातक की शिक्षा। अभी वर्तमान में वे वेस्टर्न इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन में कंसलटेंट है। श्री लंगर की नियुक्ति से मध्यप्रदेश एवं विशेष कर उज्जैन में फुटबॉल खेल की गतिविधियो को प्रोत्साहन मिल सकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य कर्मचारी संघ ने पीएचई के कार्यपालन यंत्री को दिया ज्ञापन

Fri Oct 8 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी के नेतृत्व में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खंड नगर पालिका निगम उज्जैन के कार्यपालन यंत्री प्रमोद उपाध्याय से कर्मचारियों की 5 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। कर्मचारी की मांगों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को […]

Breaking News