फर्जी सैलेरी स्लीप बनाकर एलआईसी से लाखों का लोन लिया और नकली अनुज्ञा से बना लिए मकान

अतुल इंफ्रास्ट्रक्चर ने की शिकायत, पुलिस ने जांच शुरू की

उज्जैन,अग्निपथ। नगर निगम की फर्जी अनुज्ञा और फर्म के नाम से नकली सैलेरी स्लीप बनवाकर दलालों ने आधा दर्जन लोगों को एलआईसी से लाखों का लोन पास कर मकान बनवाना शुरू कर दिया। मामले में फर्म संचालक की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने जांच शुरू की है।

अतुल इंफ्रास्ट्रक्चर संचालक ने शिकायत में बताया कि कुछ दलालों ने उनकी फर्म के नाम से फर्जी सैलेरी स्लीप बनाने के बाद नगर निगम की भी नकली अनुज्ञा बनाई और नागझिरी के त्रिवेणी विहार में 373 से 369 तक मकान बना लिए। आरोप लगाया कि इन फर्जी दस्तावेजों से ही एलआईसी हाऊसिंग फायनेंस से तीन लोगों को 15-15 लाख का और अन्य छह को भी लाखों का लोन पास करवाया गया है। उन्होंने इस फर्जीवाड़े में आदर्श विक्रम नगर के शेख मोहम्मद नासिर और मेहबूब कुरैशी के नाम का जिक्र किया है।

माना जा रहा है धांधली में दलालों के साथ एलआईसी अधिकारियों की भी भूमिका है। गौरतलब है हाल ही में गायत्री नगर में भी दलालों ने फर्जी अनुज्ञा से छह मकान बनाकर नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक से लाखों का लोन पास करवाया था। मामले में चिमनगंज पुलिस अब तक चार को जेल भेज चुकी है।

नगर निगम व एलआईसी से जानकारी

मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस पहले दर्शाए स्थान पर निर्माण हो रहे मकानों की नगर निगम से जानकारी लेगी। एलआईसी से भी सामने आए नामों के लोन का पता लगाएगी। पुख्ता प्रमाण जुटाकर पुलिस जल्द ही केस दर्ज करेगी। माना जा रहा है कि लोन बिना अधिकारियों की मिली भगत के नहीं हो सकता। ऐसे में लोन होने पर संबंधित अधिकारियों का भी फंसना तय माना जा रहा है। शिकायत की पुष्टी माधवनगर पुलिस ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लैक लिस्टेड हुआ हरसिद्धि वेयर हाउस

Fri Oct 8 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। पिंगलेश्वर स्थित हरसिद्धि वेयर हाउस पर 2 हजार क्विंटल गेहंू की चोरी के मामले में पुलिस के बाद अब आपूर्ति विभाग ने भी कार्रवाई की है। इस वेयर हाउस का लाइसेंस निलंबित कर इसे एक साल के लिए ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है। मप्र वेयर हाउसिंग एण्ड […]

Breaking News