ब्लैक लिस्टेड हुआ हरसिद्धि वेयर हाउस

उज्जैन, अग्निपथ। पिंगलेश्वर स्थित हरसिद्धि वेयर हाउस पर 2 हजार क्विंटल गेहंू की चोरी के मामले में पुलिस के बाद अब आपूर्ति विभाग ने भी कार्रवाई की है। इस वेयर हाउस का लाइसेंस निलंबित कर इसे एक साल के लिए ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है।

मप्र वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन द्वारा मां हरसिद्धि वेयर हाउस साल 2021-22 में जेव्हीएस योजना अन्तर्गत अनुबंधित किया गया था। गोदाम संचालक द्वारा शासन के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर खरीदे गये गेहूं की बोरियों की मशीन सिलाई के पूर्व ही गेहूं निकालकर अफरा-तफरी की गई थी। जांच के दौरान गेहूं की बोरियों का वजन निर्धारित मानक वजन से कम पाया गया।

अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने पर गोदाम को एक साल तक के लिये ब्लेक लिस्टेड किया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा गोदाम को ब्लेक लिस्टेड करने के कारण मां हरसिद्धि वेयर हाउस पिंगलेश्वर को जारी किये गये लायसेंस को तत्काल प्रभाव से एक साल के लिये निलम्बित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना लायसेंस कालोनी काटने वाले पूर्व पार्षद पर केस दर्ज

Fri Oct 8 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। 2 गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्षों पर बिना लायसेंस और भूमि का डायवर्सन कराये कालोनी काटने के मामले में नगर निगम भवन निरीक्षक की ओर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि नगर निगम झोन क्रमांक 6 की […]

Breaking News