गैस प्लांट के टैंक में गिरे 2 कर्मचारी, मौत

गंभीर हादसा : देर रात तक जारी था रेस्क्यू, परिजनों का हंगामा

उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया में इंडियन ऑयल कारर्पोरेशन लिमिटेड एलपीजी बाटलिंग प्लांट में गुरुवार शाम हादसा हो गया। टैंक की सफाई कर रहे 2 कर्मचारी टैंक में गिर गये जिससे उनकी मौत हो गयी। शवों को देर रात तक बाहर नहीं निकाला जा सका था।

बताया जा रहा है कि गैस प्लांट में दोपहर को टैंक की सफाई के लिये 2 कर्मचारी लाखनसिंह पिता भैरुलाल निवासी ग्राम लांबीखेड़ी और राजेन्द्र पिता शेरसिंह निवासी ग्राम जलवा चढ़े थे। टैंक में सीढिय़ां लगी थीं और ऊपर पानी भरा था। नीचे गैस भरी है। सफाई करते समय लाखनसिंह का संतुलन बिगडऩे से गिर गया। उसे बचाने का प्रयास करते हुए राजेन्द्र भी टैंक में चला गया।

घटना की जानकारी लगने के बाद पहले प्लांट स्टॉफ ने प्रयास किया। लेकिन दोनों को नहीं निकाला जा सका। शाम 4 बजे के लगभग प्रशासन को जानकारी लगी तो एसडीएम गोविंद दुबे, प्रभारी तहसीलदार लोकेश चौहान, टीआई विक्रमसिंह चौहान मौके पर पहुंच गये।

पहले पानी में गिरने की बात सामने आने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पता चला कि पानी के नीचे गैस है। प्रशासन ने गेल इंडिया की टीम को रेस्क्यू के लिये बुलाया। गैस प्लांट के पास पर्याप्त साधन नहीं थे। जानकारी सामने आई है कि गैस खाली करने का काम किया जा रहा है। देर रात तक दोनों मृतकों के शवों को नहीं निकाला जा सका था।

अंदर प्रवेश रोका

हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन गैस प्लांट पहुंच गये थे। प्लांट स्टाफ ने उन्हें बाहर ही रोक दिया था। परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं मिलने और दोनों को बाहर नहीं निकाले जाने की बात पर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम और थाना प्रभारी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप था कि पहले भी घटना हो चुकी है। हर बार प्लाट स्टॉफ का रव्वैया ठीक नहीं होता है।

मीडियाकर्मियों से अभद्रता

मामले की जानकारी लगने पर मीडियाकर्मी गैस प्लांट पहुंच गये थे। उन्हें भी बाहर रोक दिया गया। अंदर प्रवेश को लेकर स्टॉफ ने अभद्रता की। घटना की जानकारी देने के लिये प्लांट का कोई जिम्मेदार देर शाम तक सामने नहीं आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस को चुनौती देने वाला हिरासत में, लगातार हो रही थी चेन स्नैचिंग

Thu Oct 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। माधवनगर थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग कर पुलिस को चुनौती देने वाला हिरासत में आ गया है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध मान रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द खुलासा किया जा सकता है। मंगलवार-बुधवार को 24 घंटे के दरमियान 2 चेन स्नैचिंग कर 11 दिन में […]

Breaking News