लग्जरी कार में देशी शराब लाते पकड़ाया, रिमांड पर

उज्जैन,अग्निपथ। सांवरा खेड़ी ब्रिज के पास से नीलगंगा पुलिस ने लग्जरी कार से हजारों रुपए की देशी शराब जब्त की है। शराब एक युवक बेंचने के लिए ला रहा था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार शाम कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है।

जयसिंहपुरा निवासी बंटी पिता नंदकिशोर माली (24) क्षेत्र में शराब बेचता है। सोमवार रात वह एंडवेयर कार एमपी 09 सीजे 0801 में 7 पेटी देशी शराब ला रहा था। पता चलने पर एसआई जितेंद्र सोलंकी ने टीम के साथ उसे सांवराखेड़ी रोड पर पकड़ा।

कार से करीब 31 हजार रुपए की शराब जब्त होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसने शराब कहां से लाया और खरीददार कौन है यह नहीं बताया।

नतीजतन पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर ले लिया। एसआई सोलंकी ने बताया कि बंटी महाकाल थाने में भी अवैध शराब बेंचने व अन्य मामलों के पांच केस दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत उमेशनाथ जी को मुंबई की संस्था ने दिया कर्मवीर अवार्ड

Tue Oct 19 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। महाराष्ट्र की संस्था आज का कर्मवीर ने पिछले दिनों मुंबई स्थित अंधेरी के 197 काशी बाल महादेव में कार्यक्रम आयोजित कर कर्मवीर अवार्ड वितरित किये। यह अवार्ड समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को दिया जाता है। उज्जैन के राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी […]
sant umeshnath ujjain samman

Breaking News