संत उमेशनाथ जी को मुंबई की संस्था ने दिया कर्मवीर अवार्ड

sant umeshnath ujjain samman

उज्जैन, अग्निपथ। महाराष्ट्र की संस्था आज का कर्मवीर ने पिछले दिनों मुंबई स्थित अंधेरी के 197 काशी बाल महादेव में कार्यक्रम आयोजित कर कर्मवीर अवार्ड वितरित किये। यह अवार्ड समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को दिया जाता है। उज्जैन के राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज को भी यह अवार्ड दिया गया।

संत उमेश नाथ के अलावा फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियों व समाजजसेवियों को भी यह सम्मान दिया गया जो इस प्रकार हैं-सोनू सूद (फि़ल्म अभिनेता), सुनील शेट्टी (फि़ल्म अभिनेता), जऱीन खान (फि़ल्म अभिनेत्री), मिनिषा लांबा (फि़ल्म अभिनेत्री), अदिति गोवित्रिकर (फि़ल्म अभिनेत्री), संजय मिश्रा (फि़ल्म अभिनेता), करणवीर बोहरा (टी.वी. कलाकार), राकेश श्रीवास्तव (टी.वी. कलाकार), स्वाति शर्मा (गायक कलाकार), राजा हसन (गायक कलाकार), बलवंत अजय कुमार सिंह एमडी इंटरप्राइजेज, सर्वेश कुमार ग्लोबल हेड, ललित तिवारी, डॉ ललिता पी सिंह, हरीश तिवारी ब्यूरो चीफ मुंबई सहारा समय, सौम्या वाजपेई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, जयप्रकाश सिंह इंडिया टीवी, सुमित कुमार सिंह कॉपरेटिव बैंक हेड, सिंगर स्वाति शर्मा। अंत में संस्था आज का कर्मवीर के अध्यक्ष आर के सिंह जी सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीडी मार्केट क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के आर्बिटेशन बोर्ड के खंडेलवाल बने अध्यक्ष

Tue Oct 19 , 2021
एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वानुमति से महेश पलोड, यशवंत जैन को सदस्य मनोनीत किया गया उज्जैन, अग्रिपथ। वीडी मार्केट क्लाथ मर्चेंट एसोएिशन के आर्बिटेशन बोर्ड का गठन हो गया है। सर्वानुमति से महेश खंडेलवाल को अध्यक्ष एवं महेश पलोड को सदस्य और यशवंत जैन को सदस्य चुना गया है। उक्त […]