लव जेहाद: शैलेंद्र बनकर सोहेल छात्रा से चार साल तक करता रहा दुष्कर्म, देवास से पकड़ाया

वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, ईद का कॉल आने पर खुला राज

उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड की एक छात्रा लव जेहाद की शिकार हो गई। सोहेल नामक युवक शैलेंद्र बनकर उसके साथ चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। वह पीडि़ता को दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी कर रहा था। मंगलवार को मामला सामने आने पर नरवर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

पाटपाला क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी नीट की तैयारी कर रही है। करीब चार साल पहले दशहरा मैदान क्षेत्र में कोचिंग क्लास में उसे देवास के सोहेल ने शैलेंद्र बनकर फांसा और बरगलाकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान उसने छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देकर रुपए भी ऐंठने लगा।

सोमवार को वह छात्रा को फिर झांसा देकर दुष्कर्म के लिए पालखंदा ले गया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर ईद की तैयारियों के संबंध में कॉल आया, जिससे छात्रा को उसके मुस्लिम होने का पता चल गया। इस पर छात्रा ने परिचित व मां को आपबीती बता दी।

नतीजतन उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलू वर्मा व सोनू यादव को जानकारी दी। मामला सामने आने पर महासभा के पदाधिकारी पीडि़ता व उसकी मां को माधवनगर थाने ले गए। एसआई महेंद्र मकाश्रे घटना स्थल नरवर होने पर दोनों को नरवर थाने ले गए। यहां पीडि़ता की रिपोर्ट पर टीआई नीलम बघेल ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर सोहेल को गिरफ्त में ले लिया।

चोरी करके देती थी रुपए

महासभा पदाधिकारियों ने बताया कि छात्रा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसकी मां पुष्पा मिशन हॉस्पिटल में काम करती है। छात्रा की पढ़ाई का खर्च अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल संचालक सोनी उठाते हैं। बदले में छात्रा मेडिकल पर मदद करती है। सोहेल द्वारा ब्लैकमेल करने पर छात्रा यहीं से रुपए चुराकर उसे देती थी। उन्होंने शक होने पर छात्रा से पूछा तो लव जेहाद का मामला सामने आने पर संगठन को सूचना दी।

अब तक सात मामले

लव जेहाद की बढ़ते मामलों को देख बजरंग दल, वीएचपी और हिंदू महासभा सजग है। इसी का नतीजा है कि संगठन वर्ष 2021 में अब तक करीब सात मामलों को उजागर कर पीडि़ताओं को मुक्त करवाकर दोषियों को सलाखों के पीछे भेज चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लग्जरी कार में देशी शराब लाते पकड़ाया, रिमांड पर

Tue Oct 19 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। सांवरा खेड़ी ब्रिज के पास से नीलगंगा पुलिस ने लग्जरी कार से हजारों रुपए की देशी शराब जब्त की है। शराब एक युवक बेंचने के लिए ला रहा था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार शाम कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। जयसिंहपुरा निवासी बंटी पिता नंदकिशोर […]

Breaking News