इस्कॉन मंदिर धर्मशाला में किशोर ने लगाई फांसी

चौथी मंजिल पर कमरे में लटका मिला

उज्जैन, अग्निपथ। 15 दिन पहले इस्कॉन मंदिर आये बालक ने परिसर में बनी धर्मशाला की चौथी मंजिल के कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों के पश्चिम बंगाल से आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Fansi suicide in iskon ujjain vikas
मृतक विकास बर्मन

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम इस्कॉन मंदिर परिसर में बनी धर्मशाला की चौथी मंजिल के कमरे में पश्चिम बंगाल से 10 अक्टूबर को आया बालक विकास पिता गोविंदा बर्मन (17) का शव फंदे पर लटका मिला है। मंदिर प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरु की है।

इस्कॉन पीआरओ पंडित राघवदास ने बताया कि विकास अपने परिचित पतलू सरकार के साथ आया था। परिचित 9 वर्षो से मंदिर में सेवाकार्य कर रहा है। विकास सुबह-शाम आरती में मृदंग बनाने का काम कर रहा था। देर शाम जब वह आरती में नहीं आया तो उसे पतलू सरकार कमरे में देखने पहुंचा था।

पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दी गई है। बुधवार सुबह तक उज्जैन पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि विकास 27 अक्टूबर को वापस पश्चिम बंगाल लौटने वाला था, जिसके लिये उज्जैन से ट्रेन का रिजर्वेशन करा लिया था। उसके पिता कृषक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिनदहाड़े बदमाशों ने दो वृद्धाओं के गले से उड़ाये मंगलसूत्र

Tue Oct 26 , 2021
एक को दिया झांसा, दूसरे के गले से खींचकर भागा उज्जैन, अग्निपथ। बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े कुछ घंटों में 2 वृद्धाओं के गले से मंगलसूत्र उड़ाने की वारदात को अंजाम दे दिया। एक वारदात थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई। दोनों वारदातों को फुटेज सामने आने के […]

Breaking News