न्यूजीलैंड को हराकर हमने भारत को बचा लिया, अच्छे पड़ोसी ऐसा ही करते हैं:- शोएब अख्तर

1

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया और इस हार के बाद अपना सेमीफाइनल का रास्ता काफी आसान कर लिया है। पाकिस्तान की इस जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने टीम इंडिया पर तंज कसा है। अख्तर ने कहा कि इंडियन्स की जान फंसी हुई थी इस मैच को लेकर, और हमने उनका काम आसान कर दिया। पाकिस्तान ने अब लगातार दो मैच जीतकर ग्रुप-2 में अपनी स्थिति बहुत मजबूत कर ली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही अब 31 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे और एक तरह से यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ऐसा पहली बार हुआ होगा कि भारत पाकिस्तान की जीत की दुआ कर रहा था, और हमने उन्हें बचा लिया। अच्छे पड़ोसी ऐसा ही करते हैं। इसको याद रखना, हम चाहते हैं कि भारत फाइनल्स में पहुंचे और हम फाइनल में उनका सामना करने के लिए तैयार हैं।’


अख्तर ने अपने इस वीडियो में न्यूजीलैंड के जमकर मजे लिए। अख्तर ने कहा, ‘मैं हर एक पाकिस्तानी और भारतीय से गुजारिश करता हूं कि वे न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को ई-मेल भेजें, कि पाकिस्तान सुरक्षित देश है, लेकिन खेलने के लिए सुरक्षित टीम नहीं है।’

यह भी पढ़ें : तो क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान ने किया सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का रास्ता आसान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तो क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान ने किया सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का रास्ता आसान?

Wed Oct 27 , 2021
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-2 से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, इसको लेकर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ग्रुप-2 से भारत और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इन […]