दीपोत्सव के चलते साप्ताहिक हाट बाजार रहा गुलजार, जमकर हुई खरीददारी

शाजापुर, अग्निपथ। दीपावली पर्व को लेकर बाजार में बीते एक सप्ताह से रौनक बनी हुई है। वहीं पर्व के पहले शहर में लगे साप्ताहिक हाट बाजार में खरीदी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
दीपावली के लिए प्रतिष्ठानों से लेकर घरों की साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। ग्राहकी के लिए बाजार भी सजकर तैयार हैं। बर्तन बाजार एवं सराफा बाजार में खास तैयारियां की गई हैं तो मिठाई की दुकानों से भी पकवानों की महक आने लगी है। इसके साथ ऑटोमोबाइल शो रूम पर भी लोगों ने अपने पसंदीदा वाहन की बुकिंग कर दी है।

गौरतलब है कि बीते वर्र्ष कोरोना के चलते बाजार में कारोबार ठप रहा था, लेकिन इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। व्यापारियों के अनुसार रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार में दीपावली पर्व के चलते ग्रामीणों की खासी भीड़ खरीदी के लिए दिखाई दी और इस दिन ग्रामीणों ने दीपक, धानी, मवेशियों के सामान की खरीदी की जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार धनतेरस पर जमकर धन बरसेगा।

चरमराई यातायात व्यवस्था

शहर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में धनतेरस के चलते ग्राहकों की भारी भीड़ रही। वहीं इस दौरान यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई और बारबार जाम की स्थिति निर्मित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

महूपुरा से लेकर धान मंडी चौराहे तक बारबार वाहन आपस में गुत्थम-गुत्था होते रहे जिसकी वजह से कई बार लोगों के बीच विवाद भी होता रहा। हालांकि इसके बाद भी जिम्मेदार मौके पर व्यवस्था सुधारने के लिए गंभीरता दिखाते नजर नही आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगाई के दौर में दिख रहा है ग्राहकी का अभाव

Sun Oct 31 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। पेट्रोल डीजल सहित अन्य वस्तुओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि का असर अब बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। दीपावली जैसे महा पर्व पर भी बाजारों में रौनक नहीं हैं। दुकानदार सामानों से अपनी दुकानें सजा कर ग्राहक के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं। दीपावली […]