खाद्य विभाग की नजर मावा बाजार पर, 5 जगहों से सैंपल लेने पर बाजार में हडक़ंप

उज्जैन, अग्निपथ। दिवाली के चार दिन पहले खाद्य विभाग की टीम उज्जैन के सबसे बड़े मावा मार्केट ढाबा रोड पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही बाजार के व्यापारियों में हडक़ंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम सबसे पहले यहां के सबसे बड़े मावा व्यापारी लादूराम मावा भंडार पर पहुंची। यहां से अवंती मावा और फिर महाकाल मावा भंडार से भी सैंपल लिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने बताया कि मावे व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल रविवार को ही भोपाल स्थित लैब में भेज दिए गए हैं। यहां से करीब 15 दिन में रिपोर्ट आएगी, तब तक सैंपल के खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रख दिया गया है।

खाद्य विभाग की टीम ने जयकिशन होटल और अनमोल रेस्टोरेंट से मावा बर्फी के सैंपल लिए। टीम ने इसके बाद शहर के सबसे प्रमुख नमकीन व मिठाई व्यापारी बाफना नमकीन से बेसन के लड्डू, मावा कतली और गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए।

शर्मा ने कहा कि त्योहार पर दूध, मावा, घी, मैदा, बेसन, तेल, ड्रायफ्रुट्स, रवा, मसालें, शक्कर, मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अमानक स्तर की खाद्य सामग्रियाँ बाजार में विक्रय न हो इसके लिये बाजार में नियंत्रण जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मदिरा की डायरी से प्रारंभ हुआ खेल,आज नशे में उड़ता शहर बना नागदा

Sun Oct 31 , 2021
नागदा । देशी एवं विदेशी मदिरा के लायसेंसी ठेकेदार द्वारा अपनी कमाई में ईजाफ ा करने के लिए एक नई प्रथा डायरी को चलन में लाए तथा इस प्रथा को आबकारी से लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी अघोषित समर्थन कर डाला। लायसेंस ठेकेदार की कमाई तो डायरी प्रथा से दो.तीन […]

Breaking News