जोबट विधानसभा उपचुनाव; भाजपा जीती

झाबुआ। अलीराजपुर जिले की जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया के कोरोना के दूसरे दौर में आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर 30 अक्टूबर 2021 को वोटिंग हुईए जिसमे 275000 से ज्यादा वोटर्स में से 146000 के करीब वोट का उपयोग किया।

इसकी मतगणना 2 नवम्बर 2021 को आलीराजपुर शासकीय महाविद्यालय में कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। जिसमें पहले राउंड से लेकर 17 राउंड तक भाजपा उम्मीदवार अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल से आगे रही। 18वें राउंड में भाजपा को मिली बढ़त कुछ कम हुई, परन्तु 19, 20, 21वे राउंड में भाजपा 14000 से ज्यादा लीड पर पहुँच गई थी, यह वह आंकड़ा था जो ऐतिहासिक विजय का हो सकता था क्योकि 12800 से ज्यादा वोट से इस सीट पर कभी भी किसी उम्मीदवार की जीत नही हुई थी। परन्तु 22वे राउंड से कांग्रेस ने शानदार वापसी की और यह मतगणना के आखरी दौर 30वे राउंड तक बनी रही। इन 9 दौर में सभी दौर कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल भाजपा की लीड को कम करते हुए आगे बढ़े, परन्तु आखिऱ में 6104 वोट की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुलोचना रावत की लीड बरकरार रही और वे विजयी घोषित की गई। इस उपचुनाव में भाजपा को 68752 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस को 62672 वोट प्राप्त हुएए जबकि नोटा को 5600 के करीब वोट मिले। डाक मतपत्र में 24 वोट से भाजपा को लीड प्राप्त हुई।

भाजपा की शानदार विजय में सांसद डामोर , भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, पूर्व विधायक माधुसिंह चौहान तथा नागरसिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नागरसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष भदु भाई पचाया, विशाल रावत,भूपेंद्र डावर, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटी डावर, सहित सभी भाजपा नेताओं,जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने जि़ला प्रभारी एवं केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह की अगुवाई में मेहनत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्रियों तथा भाजपा के पदाधिकारियों ने अनेक सभाए की।’ अंतत: परिणाम भाजपा के अनुकूल रहा। भाजपा ने विजय के पश्चात जमकर आतिशबाजी की एवं विजयी उम्मीदवार को खुली जीप में बिठाकर जुलूस निकाला जिसका समापन भाजपा कार्यालय पर हुआ। पूरे चुनाव के दौरान जिला प्रशासन तथा निर्वाचन आयोग की शानदार परन्तु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कायम रहीए जिससे शांति सद्भावना के साथ चुनाव सम्पन्न हुए।

एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया, विजयी घोष लगाए

मंगलवार को मप्र की 4 सीटों में से 3 सीट, खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की भारी बहुमतों से एक तरफा जीत के साथ झाबुआ जिले के समीपस्थ जोबट विधानसभा में भाजपा पत्याषी सुलोचना रावत के 6080 वोटो से जीतने और पृथ्वीपुर मं भीे भाजपा प्रत्याषी द्वारा परचम लहारने से संपूर्ण भाजपा खेमे में हर्ष का माहौल है। इस जीत को स्वयं मप्र के मुूख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ऐतिहासिक जीत बताते हुए तीनों सीटों पर मतदाता भाई्र-बहनों का आभार व्यक्त किया है।

इसी क्रम में भाजपा मंडल झाबुआ ने भी खुषियां मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई देने के साथ मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। भाजपा मंडल झाबुआ ने शहर के वार्ड क्र. 10 स्थित पूर्व जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्र तिवारी के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया। जहां वरिष्ठ भाजपा नेता प. महेन्द्र तिवारी के साथ भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री एवं पार्षद जुवानसिंह गुंडिया, मंडल उपाध्यक्ष किषोर भाबोर एवं अजय अमरू डामोर, मंडल मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी, युवा कार्यकर्ता रवि थापा, स्वीट गोस्वामी आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान सभी ने भारत माता, वंदे मातरम् के साथ भाजपा के जमकर जयघोष लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धनतेरस पर बाजार में बरसा धन, वाहनों की बिक्री से उत्साह सोने-चांदी में भी एक करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय

Tue Nov 2 , 2021
बर्तन बाजार में डेढ़ करोड़ का व्यवसाय हुआ उज्जैन, अग्निपथ। धनतेरस पर बाजार में धन बरसा। कोरोना से उबरते हुए लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे। सोने-चांदी की दुकानों पर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। सोना चांदी व्यवसाय में धनवहीं बर्तन बाजार में भी लोग खरीदारी करने पहुंचे। उज्जैन […]

Breaking News