फर्शी हटाने के विवाद में जेठानी ने देवरानी का सिर फोड़ा

उज्जैन,अग्निपथ। नाली पर से फर्शी हटाने की बात पर बुधवार सुबह शांतिनगर में एक ही परिवार में विवाद हो गया। झगड़े के चलते जेठानी ने मोगरी मारकर देवरानी का सिर फोड़ दिया। मामले में नीलगंगा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक शांतिनगर निवासी ललिता पति सुरेश गुजराती (४०) सामने ही जेठानी गीता पति मनोहर रहती है। बुधवार सुबह घर के आगें की नाली पर रखी फर्सी हटाने की बात पर दोनों में विवाद हो गया। नतीजतन गीता ने मोगरी मारकर ललिता का सिर फोड़ दिया। इलाज करवाने के बाद ललिता की ओर से गीता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक ठिकाने लगाने वाला रिमांड पर, 2 को भेजा जेल

Wed Nov 3 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मोहननगर से चोरी हुआ ट्रक ठिकाने लगाने वाले को बुधवार दोपहर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। ट्रक चोरी करने वालों को जेल भेज दिया गया। चिमनगंज थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाले रईस खां का ट्रक 20 अक्टूबर की रात मोहननगर से चोरी […]

Breaking News