ट्रक ठिकाने लगाने वाला रिमांड पर, 2 को भेजा जेल

उज्जैन, अग्निपथ। मोहननगर से चोरी हुआ ट्रक ठिकाने लगाने वाले को बुधवार दोपहर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। ट्रक चोरी करने वालों को जेल भेज दिया गया।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाले रईस खां का ट्रक 20 अक्टूबर की रात मोहननगर से चोरी हो गया था। पुलिस ने बेगमबाग से सलमान और शिवशक्ति नगर से फिरोज को ट्रक चोरी के मामले में गिर तार कर 2 दिन की रिमांड पर लिया था। दोनों की निशानदेही पर इंदौर के रहने वाले आकिब अंड़ा को गिर तार कर लाया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।सलमान और फिरोज को जेल भेजा गया है।

एसआई यादवेंद्र परिहार के अनुसार अंकिब बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसने चोरी का ट्रक इंदौर से आगे ठिकाने लगा दिया है। उसके गिरोह में 4 से 5 सदस्य शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है। सलमान और फिरोज को 10 हजार रुपये देकर ट्रक चोरी करवाया गया था। दोनों ने 2 साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। उन्हे ट्रक का सौदा होने के बाद शेष हिस्सा मिलने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गाड़ी पुलिया से टकराई, जिले के तीन पुलिसकर्मियों की गुना में मौत

Wed Nov 3 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। जिले के पुलिसकर्मी और उनके परिवार के सदस्यों की गाड़ी ग्वालियर जाते समय हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक आरक्षक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य आरक्षक और दो लोगों गंभीर घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को शाजापुर जिले के […]
shajapur Police car accident

Breaking News