रोहित संभालेंगे कप्तानी; न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले 24 घंटे में किसी भी टाइम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकता है। भारतीय टीम को अपने घर में 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। व्हाइट बॉल के उपकप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भारतीय टी20 टीम की कमान संभाल सकते हैं।

रोहित को साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम की कप्तानी करने का मौका मिल सकता है क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। विराट ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और इस टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त होने के बाद सोमवार को वह बतौर टी20 कप्तान आखिरी बाद मैदान पर दिखे।

टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा टेस्ट कप्तान विराट पहले टेस्ट से आराम ले रहे हैं और वह मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट में लौटेंगे। कोहली को साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी आराम दिया जाएगा। टेस्ट टीम में मौजूदा उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी भूमिका को जारी रखेंगे जबकि केएल राहुल टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान होंगे। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जयपुर, रांची और कोलकाता में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद वो कानपुर और मुंबई में दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्की-कटरीना का वेडिंग वेन्यू:700 साल पुराने किले में होगी शादी

Tue Nov 9 , 2021
मुंबई। अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की रिंग सेरेमनी की खबरों के बीच राजस्थान का सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल भी चर्चा में है। यह होटल सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर चौथ का बरवाड़ा की पहाड़ी पर स्थित है। शादी के फंक्शन […]

Breaking News